न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड टूरिज्म प्रस्तुत कर रहे हैं, sky diving Festival 2025 , जिसका आगाज जमशेदपुर में 16 फरवरी 2025 (रविवार) यानी आज से सुबह 10:30 बजे पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार के कर कमलों द्वारा किया जाएगा. यह sky diving Festival 2025, 16 फरवरी से शुरू होगा और 23 फरवरी तक चलेगा. इससे पर्यटकों को ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहरों का मिश्रित अनुभव मिलेगा. झारखंड के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने का कहना है कि इस सर्किट से राज्य में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी और झारखंड के समृद्ध इतिहास और संस्कृति को दुनियाभर में पहचान मिलेगी.
बता दें कि झारखंड पर्यटन विभाग राज्य में रोमांचक खेलों में रुचि रखने वालों के लिए एक अनोखा अनुभव होगा. तो वहीं भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलीहातू, अंग्रेजों के खिलाफ उनके आंदोलन का गवाह बने डोंबारीबुरु को टूरिज्म सर्किट से जोड़ा जाएगा. वहीं, प्रसिद्ध दिउड़ी मंदिर को भी इस सर्किट से जोड़ा जाएगा. अधिक जानकारी के लिए दिग्विजय सिंह ,स्काई डाइविंग रांची के मोबाइल नंबर 9871220088 पर संपर्क किया जा सकता है.