Wednesday, Oct 23 2024 | Time 02:18 Hrs(IST)
देश-विदेश


एक ही लड़के से दो लड़कियों को हुआ प्यार, उठाया ऐसा कदम

एक ही लड़के से दो लड़कियों को हुआ प्यार, उठाया ऐसा कदम

न्यूज11 भारत 

रांची/डेस्क: इस कलियुग में कुछ भी हो रहा है. लोग रिश्तों का मजाक बनाते हैं और कुछ भी फैसला ले लेते हैं. दरअसल, उत्तर प्रदेश से एक अजीबोगरीब खबर आई है. जहां दो लड़कियों को एक ही लड़के से प्यार हो गया. हैरान करने वाली बात ये है कि तीनों एक साथ भाग गए.  इसका खुलासा तब हुआ जब एक लड़की के परिवार ने पुलिस को शिकायत दी. जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की. 

आपको बता दें कि तीनों नाबालिग हैं. मिली जानकारी के मुताबिक गोरखपुर के शाहपुर इलाके के मानस नगर में रहने वाली दो लड़कियां जो आपस में सहेलियां हैं, एक ही लड़के से प्यार करती थीं और साथ भागने को तैयार हो गईं. पहले एक लड़की दूध लेने के बहाने निकली और घर वापस नहीं लौटी तो उसके घरवालों ने पुलिस से शिकायत की. पुलिस जांच में पता चला कि उसी कॉलोनी में रहने वाली एक और लड़की लापता है. जानकारी के मुताबिक तीनों को बरामद कर उनके माता-पिता को सौंप दिया गया है. 

यह भी पढ़ें: कांग्रेस और झामुमो छोड़कर सैकड़ों लोगों ने थामा BJP का दामन, सांसद मनीष जायसवाल व छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी रहे मौजूद 

 

 
 
अधिक खबरें
एक ही लड़के से दो लड़कियों को हुआ प्यार, उठाया ऐसा कदम
अक्तूबर 22, 2024 | 22 Oct 2024 | 4:02 PM

इस कलियुग में कुछ भी हो रहा है. लोग रिश्तों का मजाक उड़ाते हैं और कुछ भी फैसला ले लेते हैं. दरअसल, उत्तर प्रदेश से एक अजीबोगरीब खबर आई है. जहां दो लड़कियों को एक ही लड़के से प्यार हो गया. हैरान करने वाली बात ये है कि तीनों एक साथ भाग गए. इसका खुलासा तब हुआ जब एक लड़की के परिवार ने पुलिस को शिकायत दी. जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की.

BRICKS सम्मेलन में हिस्सा लेने रूस पहुंचे PM Modi, रूसी कलाकारों ने कृष्णा भजन गाकर किया स्वागत
अक्तूबर 22, 2024 | 22 Oct 2024 | 3:58 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी BRICKS सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रूस पहुँच चुके हैं. कजान एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे ही कज़ान के होटल कोर्स्टन पहुंचे, रूसी नागरिकों ने कृष्ण भजन गाकर पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया. पीएम मोदी रूसी नागरिकों द्वारा गाए गए कृष्ण भजन सुनते नजर आए. पीएम मोदी ने होटल कोर्स्टन पहुंचते ही भारतीय प्रवासियों का अभिवादन किया और उनसे बातचीत की.

आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का 60वां जन्मदिन, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत कई लोगों ने दी शुभकामनाएं
अक्तूबर 22, 2024 | 22 Oct 2024 | 11:21 AM

आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 60 वर्ष के हो गए. उनका जन्म 22 अक्टूबर, 1964 में हुआ हैं. इस शुभ दिन पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने भी शाह के स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना की हैं.

हिट एंड रन केस: मर्सिडीज की टक्कर से 21 साल के युवक की मौत, आरोपी ड्राइवर फरार
अक्तूबर 22, 2024 | 22 Oct 2024 | 9:13 AM

महाराष्ट्र के ठाणे में एक दर्दनाक हादसे में 21 वर्षीय युवक दर्शन हेगड़े की मर्सिडीज कार की टक्कर से मौत हो गई. यह घटना 20 अक्टूबर की रात को हुई, जब दर्शन खाना खरीदने के बाद घर लौट रहा था. नासिक हाईवे की ओर जा रही मर्सिडीज ने उसे टक्कर मार दी. हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर, जिसकी पहचान अभिजीत नायर के रूप में हुई है, मौके से फरार हो गया.

सिलेंडर ब्लास्ट से गिरी घर की छत, 6 लोगों की मौत, कई अन्य मलबे में दबे
अक्तूबर 22, 2024 | 22 Oct 2024 | 7:37 AM

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब सिकंदराबाद थाना क्षेत्र की आशापुरी कॉलोनी में एक सिलेंडर ब्लास्ट होने से घर की छत गिर गई. इस हादसे में परिवार के 6 लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई जबकि कई अन्य लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही हैं.