Thursday, Mar 13 2025 | Time 09:16 Hrs(IST)
  • UP के इस शहर में बिक रही है 50 हजार रूपए KG की 'गोल्डन गुजिया', होली के इस त्योहार में मिठास का अनोखा रंग
  • होलिका दहन 2025: शास्त्रों के अनुसार आज कैसे करें होलिका पूजन और दहन की विधि, जानें सही तरीका और पाएं अपार समृद्धि
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड में हीटवेव का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें आज का वेदर अपडेट
झारखंड


26 सीट पर चुनाव लड़ेगी विकाससिल इंसान पार्टी, 20 तारीख को कैंडिडेट की घोषणा करेंगे

26 सीट पर चुनाव लड़ेगी विकाससिल इंसान पार्टी, 20 तारीख को कैंडिडेट की घोषणा करेंगे

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: विकाससिल इंसान पार्टी ने सोमवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया. प्रदेश अध्यक्ष डॉ राज कुमार ने कहा कि विकाससील इंसान पार्टी 26 सीट से चुनाव लड़ेंगा. उन्होंने कहा कि अगर एनडीए या इंडिया अलायंस को हमारी सम्मान जनक जरूरत पड़ती है तो हम साथ चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं. अगर हमे अनदेखा अगर किया जाता है, तो भी हम चुनाव लड़ने के लिए त्यार है. हमारी संख्या भी है और वोट भी, अगर हमे मान सम्मान के साथ पार्टियां बुलाएंगे तो ठीक है, नही तो हम 20 तारीख को अपने कैंडिडेट की घोषणा कर देंगे. उन्होंने कहा कि हम सभी को सिर्फ यूज करने का काम किया गया है. चाहे वो इंडिया हो या NDA. पर अब हमने सोच लिया है कि हमें क्या करना है. हम चुनाव की तयारी कर रहे हैं. 

 


 

 
अधिक खबरें
न्यूज11 भारत की खबर का हुआ बड़ा असर, बवाल के बाद कार्निवल हुआ सील
मार्च 12, 2025 | 12 Mar 2025 | 10:47 PM

न्यूज 11 भारत के खबर का बड़ा असर हुआ है. उत्पाद विभाग, जिला प्रशासन, रांची पुलिस रेस हुई और कार्निवल को सील कर दिया गया है. बता दें कि, कार्निवल में होली मिलन के बहाने शराब परोसा जा रहा था. बिना अनुमति के शराब पिलाने के मामले में उत्पाद विभाग रेस हुई है. उत्पाद विभाग की एक टीम मामले की जांच के लिए कार्निवल पहुंची और कार्निवल को सील किया.

खूंटी : पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
मार्च 12, 2025 | 12 Mar 2025 | 10:33 PM

खूंटी जिला के मुरहू थाना क्षेत्र के सिरका गांव में पुरानी रंजिश के कारण हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान इंदर स्वॉसी (पिता- रेटोंग स्वॉसी) के रूप में हुई है, जिनकी इलाज के दौरान रांची रिम्स में मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सागर पाहन (पिता- स्व. करम सिंह पाहन) को गिरफ्तार कर लिया है.

चांडिल: होली को देखते हुए तिरुलडीह पुलिस एक्टिव मोड में, चलाया एन्टी क्राइम चेकिंग, लोगों को किया जागरूक
मार्च 12, 2025 | 12 Mar 2025 | 10:19 AM

आगामी होली को देखते हुए पुलिस प्रशासन एक्टिव मोड में दिख रही है. आज चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के तिरुलडीह शहीद चौक में तिरुलडीह थाना पुलिस द्वारा एन्टी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया. तिरुलडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि वैसे तो क्षेत्र में लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाता है. आगामी होली त्योहार को देखते हुए तिरुलडीह थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहो में एन्टी क्राइम चेकिंग किया जा रहा है. इसी कड़ी में आज तिरुलडीह शहीद चौक में भी एन्टी क्राइम चेकिंग चलाया गया.

खूंटी के अड़की में सीमेंट लदा ट्रक 100 फीट गहरी खाई में गिरा, चालक-खलासी लापता
मार्च 12, 2025 | 12 Mar 2025 | 10:09 PM

खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र के बिहड़ बडानी गांव के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. सीमेंट से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर 100 फीट गहरी खाई में गिर गया, जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद से ट्रक चालक और खलासी का कोई पता नहीं चल सका है.

अब नहीं होगी मॉर्निंग कोर्ट में मुकदमों की सुनवाई, झारखंड हाईकोर्ट ने जारी की सूचना
मार्च 12, 2025 | 12 Mar 2025 | 9:56 PM

हर साल अप्रैल से रांची सिविल कोर्ट समेत झारखंड के सभी जिला न्यायालयों में मॉर्निंग कोर्ट में मुकदमों की सुनवाई होती थी. मगर इस वर्ष से जिला अदालतों में सुनवाई का समय नहीं बदलेगा. झारखंड हाईकोर्ट द्वारा पत्र जारी कर डे कोर्ट में ही सुनवाई जारी रखने की सूचना दी गयी है. बता दें कि, अदालत के कामकाज का समय सुबह 10:30 से लेकर शाम के 5 बजे तक निर्धारित किया गया है. जानकारी हो कि, पिछले साल तक करीब दो महीने से ज्यादा समय से मॉर्निग कोर्ट में सुनवाई चलती थी.