Thursday, Sep 19 2024 | Time 07:12 Hrs(IST)
 logo img
  • चान्हो के तरंगा गांव में 22 हाथियों का झुंड गांवों में पहुंचने से दहशत
  • Jharkhand Weather Update: भारी बारिश के कारण कई जिले हुए प्रभावित, आज भी आकाश में बदल छाए रहने की संभावना
देश-विदेश


Weather Update: IMD ने मानसून को लेकर दी खुशखबरी, इन राज्यों में झमाझम बारिश का ALERT

Weather Update: IMD ने मानसून को लेकर दी खुशखबरी, इन राज्यों में झमाझम बारिश का ALERT
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्क: IMD ने मानसून को लेकर खुशखबरी दी है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इस बार मानसून की स्पीड सामान्य से तेज है, क्योंकि इस बार मॉनसून बंगाल की खाड़ी से आगे बढ़कर 19 मई 2024 को अंडमान निकोबार पहुंचेगा, जो पहले 22 मई को पहुंचता था. केरल में भी यह एक दिन पहले 31 मई 2024 को पहुंचने की उम्मीद है. IMD के मुताबिक, आमतौर पर दक्षिण-पश्चिम मानसून करीब-करीब 7 दिनों के मानक विचलन के साथ 1 जून को केरल में दस्तक देती थी. लेकिन इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून के कदम 31 मई केरल में प्रवेश करने के आसार है. साथ ही साथ IMD ने यह भी कहा कि इस बार उत्तर भारत में मानसून की वर्षा सामान्य से ज्यादा हो सकती है.    

 

इन इलाकों में बारिश का ALERT

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, 16 मई 2024 से लेकर 19 मई तक असम,अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, ओडिशा, गुजरात, अंडमान और निकोबार द्वीप, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम, उत्तर प्रदेश, बिहार झारखंड, तेलंगाना, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार उत्तराखंड और मध्य प्रदेश इन सभी जगहों पर बारिश के साथ-साथ तीव्र गति से हवाएं चले की भी उम्मीद जताई गई है. 17 मई को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है, जिसके कारण 17-19 मई के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में हल्की-फुल्की बारिश होगी. दक्षिण भारत में 20 मई तक भारी बारिश की संभावना है. 

 



 

अधिक खबरें
मोदी सरकार का बड़ा फैसला,केंद्रीय कैबिनेट ने चंद्रयान- 4 मिशन के विस्तार को दी मंजूरी
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 7:10 AM

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में चंद्रयान-4 मिशन से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस मिशन का उद्देश्य चंद्रमा पर मानव भेजने की तैयारी करना है. सभी प्रारंभिक चरणों को मंजूरी देने से भारत की अंतरिक्ष गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी

अब मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में होगी CCTV निगरानी
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 6:53 PM

रांची/डेस्क: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हुई दुष्कर्म की घटना के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने महिला सुरक्षा को लेकर सक्रियता दिखाई है.

आप भी जाना चाहते हैं फॉरेन ट्रिप पर तो जाने सबसे सस्ता प्लान, इतना आ सकता है खर्च
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 6:32 PM

आप भी चाहतें है फॉरेन टूर का मजा लेना तो बना सकते हैं पड़ोसी देश श्रीलंका घुमने का प्लान. इस टूर को लेकर IRCTC ने एक पैकेज टूर लांच किया है इसके तहत आपको विदेशों में रहने खाने घुमने सहित सारी सुविधाएं दी जाएंगी. आईए जानते हैं टूर से संबंधित सारी डिटेल्स के बारे में. आप कहां ठहरेंगे, कैसे जाएंगे, क्या खाएंगे इसकी चिंता करने की कोई जरुरत नहीं है.

छह दशक पुरानी सिंधु जल संधि में बदलाव चाहता है भारत, संशोधन करने के लिए पाकिस्तान को किया सूचित
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 4:44 PM

भारत छह दशक पुरानी सिंधु जल संधि में बदलाव चाहता है और उसने पाकिस्तान को संधि में संशोधन करने के लिए औपचारिक रूप से सूचित किया है. किशनगंगा और रतले जलविद्युत परियोजनाओं से संबंधित लंबे समय से चल रहे विवाद ने भारत को संधि में संशोधन की मांग करने के लिए प्रेरित किया है. संधि के अनुसार, सिंधु, झेलम और चिनाब का पानी पाकिस्तान को आवंटित किया गया था, जबकि भारत को पूर्वी नदियों (रावी, ब्यास, सतलुज) पर अधिकार है. भारत को रन-ऑफ-द-रिवर परियोजनाओं से बिजली उत्पादन का अधिकार है. हालांकि, पाकिस्तान ने बार-बार इन परियोजनाओं पर आपत्ति जताई है, जिससे भारत में पानी का प्रवाह प्रभावित हुआ है.

Viral Dance: भाभियों ने किया गजब का नृत्य, अदब और अदा का मिश्रण देख आप भी हो जाएंगे मुग्ध
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 4:41 PM

सोशल मीडिया में बहुत सारे रील्स वायरल होते रहते हैं, ज्यादातर वीडियो डांस के वायरल होते हैं. फिलहाल कुछ दिनों से सोशल मीडिया में एक डांस को लेकर वीडियो काफी वायरल हो रहा है. ये वीडियो तीज के दिन का बताया जा रहा है. लोगों के द्वारा ये वीडियो काफी पसंद किए जा रहे हैं.