मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत
बेंगाबाद/डेस्क:- बेंगाबाद प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को महिला बाल विकास एवम सामाजिक सुरक्षा विभाग के द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. जहाँ पर पुरे प्रखंड क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी सेविका, महिला पर्यवेक्षिका लोग शामिल हुवे. जिसकी सुरुवात अंचल अधिकारी प्रियंका प्रियदर्शी, प्रखंड प्रमुख मीना देवी के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की सुरुवात की गई. इस दौरान अंचल अधिकारी प्रियंका प्रियदर्शी ने बताया कि झारखंड सरकार के महिला बाल विकास एवम सामाजिक सुरक्षा विभाग के द्वारा पूरे राज्य के सभी आंगनबाड़ी सेविका व महिला पर्यवेक्षिकाओं को स्मार्ट फोन वितरण करना है ताकि सभी सेविका बच्चों की उपस्थिति, उसके पोषण की जानकारी समय समय पर विभाग को उपलब्ध करा सके. इसी कड़ी में आज बेंगाबाद प्रखंड क्षेत्र के 156 आंगनबाड़ी सेविका व 3 महिला पर्यवेक्षिका के बीच स्मार्टफोन का वितरण किया गया है. मौके पर मुख्य रूप से सेविका रेखा मंडल, कौशल्या गोप, संख्याकी सहायक निताक्षी सिन्हा, रेखा साहु, बसंती देवी, सविता वर्मा, नीलम कुमारी, अल्पना कुमारी, आशा देवी, सुनीता सोनी, रूपा देवी, सावित्री देवी, गुड़िया कुमारी, मीना देवी, अरुण कुमारी, रेणु देवी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थी.