भागलपुर में मिड-डे मील के बाद 15 बच्चे बीमार, परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल, शिक्षक नदारद

DEO पहुंचे अस्पताल, जांच के आदेश.

By : News11 Bharat
भागलपुर में मिड-डे मील के बाद 15 बच्चे बीमार, परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल, शिक्षक नदारद

शम्भू भगत/न्यूज11  भारत

भागलपुर/डेस्क:  भागलपुर के शाहजंगी गंगोटा मैदान स्थित प्राथमिक विद्यालय से बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है जहां मिड-डे मील खाने के बाद करीब 15 बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई. बच्चों को आनन-फानन में एंबुलेंस के जरिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज जारी है.

बताया जा रहा है कि बच्चों को स्कूल में छोले-चावल परोसा गया था. बच्चों के अनुसार छोले का स्वाद काफी खट्टा था लेकिन भूख के कारण उन्होंने भोजन कर लिया. खाना खाने के कुछ ही देर बाद बच्चों को पेट दर्द, उल्टी और चक्कर आने की शिकायत शुरू हो गई, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी.

घटना की सूचना मिलते ही हबीबपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की. वहीं हैरान करने वाली बात यह रही कि अस्पताल में इलाज के दौरान न तो कोई शिक्षक मौजूद था और न ही प्रधानाचार्य, जिससे परिजनों में भारी आक्रोश देखा गया.

मामले की जानकारी मिलने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा भी अस्पताल पहुंचे और बच्चों का हाल-चाल जाना. उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच की जाएगी और मिड-डे मील का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा.

एक अभिभावक ने बताया कि सूचना मिलने पर वे अस्पताल पहुंचे लेकिन वहां स्कूल प्रबंधन का कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं था. डॉक्टरों के अनुसार सभी बच्चों का इलाज जारी है और फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है.

जानकारी के मुताबिक इसी तरह का खाना अन्य स्कूलों में भी भेजा गया था हालांकि वहां से किसी तरह की शिकायत सामने नहीं आई है. खास बात यह है कि आज से ही एक एनजीओ के माध्यम से मिड-डे मील वितरण की शुरुआत की गई थी.

यह भी पढ़ें:  भागलपुर पहुंचे लघु जल संसाधन विभाग के सचिव बी. कार्तिकेय धनजी, आपूर्ति व्यवस्था को लेकर की समीक्षा

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.