न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: बिहार के मुजफ्फरपुर में फिर से एमडीएम खाने से बच्चे बीमार हुए. प्राथमिक विद्यालय पोखरैरा बिचला टोला में बुधवार को एमडीएम खाने से दर्जनों बच्चे बीमार पड़ गए. बच्चों में पेट दर्द, उलटी और चक्कर आने की शिकायत थी. प्रधान शिक्षक व शिक्षिकों ने सभी को सीएचसी में भर्ती कराया. 62 बच्चों का इलाज सीएचसी में किया गया, जिनमें से आठ को पेट दर्द की शिकायत पर एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया. वहीं, 52 बच्चों को सीएचसी से इलाज के बाद घर भेज दिया गया हैं.
सब्जी में छिपकली गिर गई थी, जिससे बच्चे बीमार हुए
प्रधान शिक्षक ने जानकारी दी कि बुधवार को अर्द्धवार्षिक परीक्षा चल रही थी. 102 नामांकित बच्चों में से 100 परीक्षा में उपस्तिथ थे. पहली पाली की परीक्षा के पश्चात बच्चे भोजन करने के लिए बैठे थे. सब्जी में छिपकली गिर गई थी. उसके बाद खाने को फेकवाया गया, लेकिन तब तक कई बच्चों ने खाना खा लिया था. कुछ देर के बाद 62 बच्चों की तबियत बिगड़ गई थी. बीमार हुए कुछ छात्र-छात्राओं ने जानकारी दी कि खाना खाने के बाद चक्कर जैसा आने लगा था.
भोजन खाने के बाद कई बच्चे बीमार हुए
इस घटना के बारे में डीईओ अरविंद सिन्हा ने बताया कि एमडीएम में छिपकली गिरी हुई थी और इसी भोजन के खाने के बाद कई बच्चे बीमार हुए हैं. डीईओ और बीईओ से जवाब मांगा गया हैं. संयुक्त जांच कर दोनों से 24 घंटे में रिपोर्ट देने को कहा गया हैं. इनके स्तर से स्कूलों की मॉनिटरिंग नहीं हो रही हैं.
यह भी पढ़े: दिल्ली एयरपोर्ट पर एडवांस रनवे तैयार, घने कोहरे में भी उड़ानें नहीं होंगी रद्द