सुपौल में भीषण अगलगी, 6 परिवारों के घर जले, आधा दर्जन मवेशियों की मौत, 50 लाख की क्षति

By : News11 Bharat
सुपौल में भीषण अगलगी, 6 परिवारों के घर जले, आधा दर्जन मवेशियों की मौत, 50 लाख की क्षति

न्यूज11  भारत

सुपौल/डेस्क: सुपौल जिले के मरौना अंचल क्षेत्र के झिंगवा वार्ड संख्या-10 में गुरुवार देर रात लगी भीषण आग ने देखते ही देखते छह परिवारों के आशियानों को खाक कर दिया. अगलगी की इस दर्दनाक घटना में जहां आधा दर्जन से अधिक मवेशियों की झुलसकर मौत हो गई, वहीं चार बाइक, एक ट्रैक्टर समेत करीब 50 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति राख हो गई. आग इतनी तेजी से फैली कि लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों ने बाल्टी और मोटर की मदद से आग पर काबू पाया.

बताया जाता है कि आग की शुरुआत सबसे पहले उमेश यादव के घर से हुई. अचानक उठी लपटों ने आसपास के घरों को अपनी चपेट में ले लिया. देखते ही देखते शोभाकांत यादव, रमाकांत यादव, प्रमोद यादव (पिता मनमोहन यादव), शक्ति शरण यादव (पिता देव लाल यादव) और मनोज यादव के घर जलकर राख हो गए. आग की भीषणता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि घरों में बंधे मवेशियों को छोड़ने तक का मौका नहीं मिल पाया और आधा दर्जन से अधिक चौपाया बुरी तरह झुलसकर मर गए.

ग्रामीणों और अग्निपीड़ितों ने बताया कि आग लगने का कारण बिजली की शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है. रात के समय अचानक हुई इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना दिया. स्थानीय लोगों ने अपनी उपलब्ध साधनों से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी प्रचंड थीं कि सबकुछ पलभर में नष्ट हो गया.

सूचना मिलते ही गनौरा पंचायत के मुखिया जितेंद्र कुमार, मरौना थानाध्यक्ष रेमन भास्कर सहित अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और अग्निपीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया. अधिकारियों ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है और घटना की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी.

मरौना सीओ ने कहा कि अग्निपीड़ित परिवारों को सरकार द्वारा निर्धारित सभी योजनाओं और मुआवजे का लाभ शीघ्र उपलब्ध कराया जाएगा.

यह भी पढ़ें: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.