उद्योग मंत्री का किशनगंज दौरा

बिहार में बिछेगा उद्योग का जाल, रोड मैप करूंगा तैयार, उद्योग मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल का बड़ा ऐलान

अपराधियों को स्पीडी ट्रायल चला कर दिलवाई जाएगी सख्त सजा - मंत्री

By : News11 Bharat
बिहार में बिछेगा उद्योग का जाल, रोड मैप करूंगा तैयार, उद्योग मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल का बड़ा ऐलान

न्यूज11  भारत

किशनगंज/डेस्क: बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह उद्योग मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल मंत्रिमंडल गठन के बाद पहली बार किशनगंज पहुंचे जहां स्थानीय माता गुजरी मेडिकल कॉलेज में भाजपा नेताओ और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया.उनके स्वागत को लेकर भाजपा नेताओं द्वारा विशेष तैयारी की गई थी. कार्यकर्ताओं द्वारा उनके ऊपर जेसीबी से फूल बरसाए गए. इस दौरान भारत माता जय, डॉ दिलीप कुमार जायसवाल जिंदाबाद,नरेंद्र मोदी जिंदाबाद का नारा कार्यकर्ता लगा रहे थे .वही ढोल नगाड़े की थाप पर भाजपा कार्यकर्ता जम कर थिरके.

इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए उद्योग मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि 49 दिनों में उन्होंने 38 जिले का प्रवास किया और उनका एक ही उद्देश्य था कि कार्यकर्ताओं से संवाद कर एक भी फिर से NDA की सरकार बनाया जाए और उसमें वो सफल हुए.उन्होंने आगे कहा कि NDA सरकार बिहार को कानून का राज देगी और शुक्रवार से ही अपराध मुक्त बिहार का मिशन शुरू हो चुका है. डॉ जायसवाल ने कहा कि कोई भी व्यक्ति गलत करना चाहेगा तो उसे सजा भी मिलेगा और स्पीडी ट्रायल चला कर उसे जेल की सलाखों के पीछे डाला जाएगा.

उन्होंने कहा कि उद्योग मंत्री के रूप में मेरी सबसे बड़ी जिम्मेदारी बनती है कि राज्य का युवा पलायन नहीं करें.उन्होंने कहा कि हमारी दो ही प्राथमिकता है कि बिहार के युवाओं को रोजगार मिले और कानून का राज स्थापित हो. डॉ जायसवाल ने कहा कि सभी को सरकारी नौकरी देना सम्भव नहीं है इसीलिए युवाओं को कैसे रोजगार मिले उसका रोड मैप तैयार करने जा रहा हूं. 

डॉ जायसवाल ने कहा कि अन्य देशों से लोग आकर यहां उद्योग स्थापित  करे इसके लिए लेबर विभाग ने बहुत सारा नया कानून बनाया है. डॉ जायसवाल ने कहा कि 25 नवंबर को बिहार कैबिनेट की पहली बैठक होगी उसमें बिहार में उद्योग का जाल कैसे बिछे प्रमुखता से निर्णय लिया जाएगा .उन्होंने कहा कि भारत सरकार के साथ भी 25 नवम्बर को बैठक निर्धारित है जहां उद्योगों के विस्तार को लेकर चर्चा होगी.इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: सहरसा फोरलेन पर दो बाइकों की टक्कर, एक बाइक सवार की मौत, दूसरी बाइक का सवार फरार

संबंधित सामग्री

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

तोपचांची: नवरात्रि को लेकर मां तारा मंदिर में तैयारियां तेज, आयोजन के लिए कमेटी गठित

तोपचांची: नवरात्रि को लेकर मां तारा मंदिर में तैयारियां तेज, आयोजन के लिए कमेटी गठित

कमेटी के गठन के साथ ही नवरात्रि महोत्सव की अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है.

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस से 8.1 किलो गांजा बरामद, कीमत करीब 4 लाख रुपये

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस से 8.1 किलो गांजा बरामद, कीमत करीब 4 लाख रुपये

गांजा एक गहरे नीले रंग के ट्रॉली बैग में 9 पैकेटों के भीतर छिपाकर रखा गया था.

पलामू: न्यूज 11 भारत की खबर का असर, विधायक की पहल पर RCD ने भरवाएं सड़क के गड्ढे

पलामू: न्यूज 11 भारत की खबर का असर, विधायक की पहल पर RCD ने भरवाएं सड़क के गड्ढे

सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.

फिल्म 'हनुमान अंश' का जादू बरकरार, इस वीकेंड हुई 23 करोड़ की कमाई; जानिए अब तक का कलेक्शन  

फिल्म 'हनुमान अंश' का जादू बरकरार, इस वीकेंड हुई 23 करोड़ की कमाई; जानिए अब तक का कलेक्शन  

तीसरे हफ्ते फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और अब भारत के साथ-साथ दुनियाभर में फिल्म शानदार कमाई कर रही है.