न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से सटे फतुहा थाना क्षेत्र के बाकीपुर इलाके में अजीबो गरीब मामला सामने आया है. जहां कमरे में सोया नवजात बच्चा रहस्यमय ढंग से गायब हो गया. जिसके बाद बच्चे के पीड़ित मां सुंदरी देवी ने एक माह के बच्चा चोरी का मामला थाना मे दर्ज कराया. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की और वैज्ञानिक अनुसंधान कर बच्चे को बरामद कर लिया.
साथ बच्चा गायब करने के मामले पीड़िता के पति धर्मेंद्र और मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया. वही बच्चा खरीदने वाले राजेश कुमार फरार है. बताया जाता है की बख्तियारपुर की रहने वाली सुंदरी देवी अपने परिवार के साथ फतुहा के बांकीपुर मोहल्ले में किराए के मकान में रहती थी. किराये के मकान में रहने के दौरान बीते 16 तारीख को उसके कमरे से नवजात बच्चा अचानक गायब हो गया. पुलिस ने बताया की सुंदरी देवी के पति अपने ही बच्चे को एक लाख रुपये मे मकान मालिक के भाई मौजीपुर रहने वाले राजेश कुमार के हाथों बेच मे बेच दिया था.