सहरसा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

By : News11 Bharat
सहरसा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

इन्द्रदेव/न्यूज11  भारत

सहरसा/डेस्क:  सहरसा जिले के सोनबरसा कचहरी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना की सूचना गुरुवार सुबह पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुँचकर जांच में जुट गई है.

मृतका की शादी करीब छह महीने पहले श्याम सुंदर से हुई थी. श्याम सुंदर बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिताना बाद का रहने वाला बताया जा रहा है. मृतका मधेपुरा जिले के रासबिहारी टोला की निवासी थी. मृतका की मां मंजु देवी, पति स्वर्गीय चंदन मल्लिक ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी की हत्या की गई है.

वहीं मृतका की सास मंजु देवी, पति राज कुमार मल्लिक ने बताया कि घटना के समय वह शाम में मिट्टी लेने गई हुई थीं. घर पर बहू खाना बना रही थी और उन्होंने कहा था कि वह मीट लेकर आ रही हैं. कुछ देर बाद लौटने पर उन्होंने देखा कि बहू रस्सी से बंधी हुई लटकी थी. इसके बाद उन्होंने दबिया से रस्सी काटी और पड़ोसियों को बुलाया.

परिजनों के अनुसार दंपती कुछ दिनों से विशनपुर इलाके में किराए के मकान में रह रहे थे. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

सोनबरसा कचहरी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा.

यह भी पढ़ें: रांची के समाहरणालय स्थित डायल 112 और 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन का होम सेकेट्री ने किया निरीक्षण

संबंधित सामग्री

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

खड़े ट्रक से चावल की बोरी पार कर रहे एक शातिर युवक को चालकों की मुस्तैदी से रंगे हाथ पकड़ लिया गया.

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

फाइनल मैच के बीच अचानक गोल को लेकर दोनों टीमों में विवाद हो गया है.

रेल लाइन दोहरीकरण: आज से 4 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, जानिए पूरी डिटेल

रेल लाइन दोहरीकरण: आज से 4 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, जानिए पूरी डिटेल

मोकामा और बरौनी रेलखंड के बीच स्थित ऐतिहासिक राजेंद्र पुल (राजेंद्र सेतु) पर रेल लाइन दोहरीकरण कार्य को लेकर रेलवे ने बड़ा निर्णय लिया है।

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.