नमो नारायण मिश्रा/न्यूज़11 भारत
गोपालगंज/डेस्क: गोपालगंज से इस वक्त की बड़ी खबर शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई से जुड़ी हुई है. शराबबंदी वाले बिहार में एक बार फिर तस्करों ने नया तरीका अपनाया, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के आगे उनकी चाल नाकाम साबित हुई. कुचायकोट थाना पुलिस ने गुड़ के कार्टून की आड़ में छुपाकर लाई जा रही भारी मात्रा में विदेशी शराब को जब्त करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. दरअसल, कुचायकोट थानाअध्यक्ष दर्पण सुमन को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश के तमकुही रोड से एक पिकअप वाहन के जरिए गोपालगंज जिले में अवैध शराब की खेप लाई जा रही है. सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना अध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एनएच-27 पर भठवां मोड़ के समीप वाहन जांच अभियान चलाया. जांच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका. जब वाहन की तलाशी ली गई तो पुलिस भी हैरान रह गई. पिकअप में गुड़ के कार्टून लदे हुए थे, लेकिन जब कार्टूनों को खोलकर देखा गया तो उसके अंदर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई. कुल मिलाकर पुलिस ने 927.720 लीटर विदेशी शराब जब्त की है.
इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह शराब उत्तर प्रदेश के तमकुही रोड से लाई जा रही थी, जिसे गोपालगंज जिले के थावे–मिरौलीपुर और मीरगंज इलाके में सप्लाई किया जाना था. प्रभारी एसपी सह डीएसपी मुख्यालय विजय कुमार मिश्रा ने बताया कि “कुचायकोट थाना अध्यक्ष को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि एक पिकअप वाहन से शराब की तस्करी की जा रही है. सूचना के आधार पर एनएच-27 भठवां मोड़ के पास कार्रवाई की गई. जांच के दौरान गुड़ के कार्टून में छुपाकर लाई जा रही 927.720 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है. मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. आगे की जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है." पुलिस का कहना है कि इस शराब तस्करी के पीछे किसी बड़े नेटवर्क की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता. फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन शामिल है. गोपालगंज पुलिस ने साफ कर दिया है कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.
गुड़ की आड़ में शराब तस्करी का पर्दाफाश! भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त
संबंधित सामग्री
ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो
कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.
हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा
सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट
गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई
चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण
नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.
कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प
झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.