न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क: उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. खबर है कि !राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा ने अपने आवास पर लिट्टी-चोखा पार्टी का आयोजन किया था, लेकिन इस पार्टी में उनके ही तीनों विधायक माधव आनंद, रामेश्वर महतो और आलोक सिंह शामिल नहीं हुए. लिट्टी-चोखा पार्टी में तीनों विधायकों का शामिल नहीं होना बता रही है कि तीनों विधायक की एकजुटता कायम है.
दरअसल उपेंद्र कुशवाहा ने कल अपने आवास पर लिट्टी चोखा भोज का आयोजन किया था. जबकि तीनों विधायकों ने कल पटना में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात कर नई राजनीति का संकेत दे दिया था.
उपेन्द्र कुशवाहा के लिट्टी-चोखा भोज में विधायकों के शामिल नही होने का कारण उनकी नाराजगी बतायी जा रही है. दरअसल, उपेंद्र कुशवाहा अपने पार्टी के विधायक दल का नेता अपनी पत्नी को बनाना चाहते थे. विधायकों की नाराजगी को देखते हुए माधव आनंद को विधायक दल का नेता बनाया गया था. पुत्रमोह के कारण उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के अंदर नाराजगी चल रही है. इसके पहले भी उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी की कई इकाइयों भंग कर दिया था.
यह भी पढ़ें: सीतामढ़ी के बैरगनिया में नकली सरसों तेल का भंडाफोड़, दिल्ली टीम की छापेमारी में भारी मात्रा जब्त