न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: मोकामा विधानसभा क्षेत्र में दो बाहुबलियों अनंत कुमार सिंह और सूरजभान सिंह के बीच चल रहे तीव्र राजनीतिक संग्राम के बीच शनिवार को एक चौंकाने वाला वाकया सामने आया. मोकामा के पूर्वी इलाके में अपने संपर्क अभियान के दौरान बाहुबली नेता अनंत कुमार सिंह का चुनावी मंच अचानक टूट गया.
रामपुर-डूमरा गांव में समर्थकों ने अनंत सिंह के स्वागत के लिए छोटा मंच बनाया था. जैसे ही पूर्व विधायक मंच पर बैठकर जनता को संबोधित करने लगे और समर्थक नारे लगाने लगे, अचानक मंच धड़ाम से टूट गया. इस घटना से वहां मौजूद समर्थकों में हड़कंप मच गया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया हैं.
यह भी पढ़े: पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद जदयू से निष्कासित, निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में करेंगे चुनावी मुकाबला