अस्मित/न्यूज11 भारत
गया/डेस्क: गया के टिकारी विधानसभा में हम पार्टी के प्रत्याशी अनिल कुमार पर हमला हुआ है. यह हमला चुनाव प्रचार के लिए निकले जनसंपर्क अभियान के दौरान हमला है. हमले में हम प्रत्याशी अनिल कुमार के सिर पर चोट लगी है. कुछ कार्यकर्ता भी हुए हमले में घायल हुए है. यह घटना गया जिले के टिकारी के दिघौरा गांव में हुई है. हमले में घायल अनिल कुमार के समर्थकों का आरोप है कि राजद के लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है.
यह भी पढ़ें: चंदवा: छठ महापर्व के उपलक्ष्य पर महुआमिलान में पारंपरिक जतरा मेले का आयोजन