न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: बढ़ती मांग और विमानों के रद्द होने के कारण दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में सीटें 10 से 15 दिसंबर तक पूरी हो चुकी हैं. वेटिंग टिकट भी अब नहीं कट रहे हैं. यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेलवे ने पटना और दरभंगा से आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) के लिए आज 6 से 9 दिसंबर तक स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया हैं.
स्पेशल ट्रेनों का कार्यक्रम इस प्रकार है:
02309 पटना-अनंद विहार टर्मिनल स्पेशल: 6 और 8 दिसंबर को रात 8:30 बजे पटना से प्रस्थान, अगले दिन सुबह 3:00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी.
02310 आनंद विहार टर्मिनल-पटना स्पेशल: 7 और 9 दिसंबर को शाम 7:00 बजे प्रस्थान, अगले दिन दोपहर 2:00 बजे पटना पहुंचेगी.
02395 पटना-अनंद विहार टर्मिनल स्पेशल: 7 दिसंबर को रात 8:30 बजे प्रस्थान, अगले दिन सुबह 3:00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी.
02396 आनंद विहार टर्मिनल-पटना स्पेशल: 8 दिसंबर को शाम 7:00 बजे प्रस्थान, अगले दिन दोपहर 2:00 बजे पटना पहुंचेगी.
05563 दरभंगा-अनंद विहार टर्मिनल स्पेशल: 7 दिसंबर को शाम 6:15 बजे प्रस्थान, अगले दिन रात 9:15 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी.
05564 आनंद विहार टर्मिनल- दरभंगा स्पेशल: 9 दिसंबर को रात 12:05 बजे प्रस्थान, अगले दिन रात 11:00 बजे दरभंगा पहुंचेगी.
यह भी पढ़े: बिहार सरकार का बड़ा फरमान, फर्जी डिग्री वाले शिक्षकों पर कसा जाएगा नकेल