न्यूज़11 भारत
पटना/डेस्क: भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा द्वारा पटना के चितकोहरा स्थित अम्बेडकर चौक पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.
इस कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने बाबा साहेब के जीवन-संघर्ष, सामाजिक न्याय की परिकल्पना तथा समानता-आधारित भारत निर्माण के उनके अमर संकल्पों को साझा किया. उन्होंने कहा, "बाबा साहेब ने सामाजिक समरसता, संवैधानिक मर्यादाओं और मानवाधिकारों के संरक्षण हेतु जो मार्गदर्शन दिया है, वह हम सभी के लिए निरंतर प्रेरणास्रोत है. उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाना और उन्हें व्यवहार में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है."
भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए एक प्रेरणा दिवस है. बाबा साहेब ने जमीन से आसमान की ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए परिश्रम किया. वे चुनौतियों से जूझे, कठिनाइयों का सामना किया और सामाजिक भेदभाव के रूढ़िगत विषमताओं से जकड़े समाज से उबरकर कोटि-कोटि वंचितों, दलितों, अतिपिछड़ों को सम्मानजनक जीवन देने के लिए अवसर उपलब्ध कराया. महापरिनिर्वाण दिवस उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का समारोह है. उन्होंने कहा कि आज केंद्र की एनडीए सरकार हो या बिहार की सरकार, हमारी योजनाएं बाबा साहेब के सपनों को पूरा करने का एक कोशिश नजर आती है. एनडीए न केवल संविधान का सम्मान करती है बल्कि संविधान सम्मत कार्य भी करती है.
ये भी पढ़ें- दिल्ली पब्लिक स्कूल, पटना ईस्ट 'एक्सेल्सियर 2025' का सफल समापन, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह रहीं मौजूद
बाबा साहेब ने जमीन से आसमान की ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए परिश्रम किया: डॉ. दिलीप जायसवाल
'भारत रत्न' बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने श्रद्धांजलि अर्पित की
संबंधित सामग्री
ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो
कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.
हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा
सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट
गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई
चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण
नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.
कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प
झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.