न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क: बिहार में प्रथम चरण के नामांकन का आज तीसरा दिन है, लेकिन बिहार के दोनों गठबंधनों की सीट शेयरिंग का मसला है कि हल ही नहीं हो पा रहा है. जो हाल एनडीए का है, वही महागठबंधन का है. तेजस्वी यादव बार-बार पटना-दिल्ली की दौड़ लगा रहै हैं. ऐसे में शनिवार को जब वह दिल्ली रवाना हुए तो बड़ो रोचक नजारा देखने को मिला. लालू परिवार के साथ कांग्रेस सांसद अखिलेश सिंह भी फ्लाइट से दिल्ली गये. सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस-RJD के बीच खींचतान अभी चल ही रही है. कांग्रेस अलाकमान ने भी बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली बुलाया है. बता दें कि अखिलेश सिंह लालू यादव के करीबी माने जाते हैं. बेटे आकाश को विधानसभा चुनाव लड़ाना चाहते हैं, इसलिए उनकी लालू परिवार के साथ यह यात्रा बेहद खास बन गयी है.
यह भी पढ़ें: अबकी बार बिहार में परिवर्तन तय है, बिहार की जनता युवा सरकार चाहती है - मुकेश रोशन