Bihar Crime: बिहार में घर में घुस कर हथौड़े से हमला, एक की मौत 4 जख्मी

बिहार के खगड़िया में अपराधियों ने एक घर में घुसकर एक परिवार के सदस्यों पर हथौड़े से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई। <br/>

By : Rani Thakur
Bihar Crime: बिहार में घर में घुस कर हथौड़े से हमला, एक की मौत 4 जख्मी

बिहार में घर में घुस कर हथौड़े से हमला

न्यूज 11 भारत /  पटना डेस्क: बिहार के खगड़िया जिले में अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी मिली है कि अपराधियों ने एक घर में घुसकर एक परिवार के सदस्यों पर हथौड़े से ताबड़तोड़ हमला कर दिया है। इस हमले में परिवार की एक महिला सदस्य की मौत हो गई। चौथम थाना इलाके के कररुआमोड़ में देर रांत करीब एक बजे अज्ञात हमलावरों ने एक घर में घुसकर पांच लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

जमीन विवाद की संभावना 

इस घटना में बेटी की मौत हो गई है, जबकि पिता और माता सहित तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। मृतका घटना में घायल हुए जयकांत पासवान की पुत्री अर्चना कुमारी (25) बताई जा रही है। वहीं घटना में जयकांत पासवान, उसकी पत्नी पार्वती देवी के अलावा नतिनी परी कुमारी घायल हैं। घटना का कारण कुछ लोग जमीन विवाद बता रहे हैं, फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

हथौड़े से हमला 

जानकारी मिली है कि 4-5 आदमी आए और जब दरवाजा खोल कर उनसे पूछा गया कि क्या बात है, तब वो लोग अचानक घर में घुस गए और इन लोगों ने धारदार हथियार से परिवार के सभी सदस्यों पर हमला शुरू कर दिया। हमलावरों ने धारदार हथियार और हथौड़े से हमला किया। इसी बीच घायल परी कुमारी घर से भाग कर वहां एक चौकीदार के पास पहुंची और उनसे उसे घटना के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस मौके पहुंची और सभी घायलों को चौथम सीएचसी लाया गया। वहां अर्चना कुमारी को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं उसके पिता जयकांत पासवान, माता एवं बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जयकांत पासवान व उसकी पत्नी को रेफर कर दिया गया।

एफएसएल की टीम ने शुरू की जांच 

घटना के बाद प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि चंदन सिंह, जिला परिषद सदस्य प्रवीण कुमार, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष रामप्रीत कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। वही सोमवार की सुबह सदर एसडीपीओ घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंच थी और टीम के सदस्यों ने घटना की जांच की है। इधर सदर एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन ने बताया कि घटना का कारण फिलहाल पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। पुलिस घटना की विभिन्न बिंदुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।
 

संबंधित सामग्री

रोहिणी आचार्य-साधु यादव की मुलाकात पर बोले राम कृपाल यादव, कहा- मामा-भगिनी...

रोहिणी आचार्य-साधु यादव की मुलाकात पर बोले राम कृपाल यादव, कहा- मामा-भगिनी...

रोहिणी और साधु यादव की मुलाकात पर राम कृपाल यादव ने तंज कसा है।

नवरात्र को लेकर बिहार में सुरक्षा सख्त, 10 बजे रात से 6 बजे सुबह तक लाउडस्पीकर पर रोक

नवरात्र को लेकर बिहार में सुरक्षा सख्त, 10 बजे रात से 6 बजे सुबह तक लाउडस्पीकर पर रोक

शारदीय नवरात्र को लेकर बिहार में पहरा सख्त कर दिया गया है। इस दौरान  11 से 20 अक्टूबर तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी।

बिहार के इस जिले में अब सरपट दौड़ेंगे वाहन,  122 करोड़ की इस बाईपास सड़क का सीएम करेंगे उद्घाटन

बिहार के इस जिले में अब सरपट दौड़ेंगे वाहन, 122 करोड़ की इस बाईपास सड़क का सीएम करेंगे उद्घाटन

बिहार के सीएम सम्राट चौधरी आज रोहतास दौरे पर रहेंगे। सासाराम में वह रिंग रोड पुल का उद्घाटन करेंगे।

पटना देर रात चली गोली, महिला सिपाही के पति की मौत; कमरे से सर्विस रिवॉल्वर बरामद

पटना देर रात चली गोली, महिला सिपाही के पति की मौत; कमरे से सर्विस रिवॉल्वर बरामद

बिक्रम बाजार में सोमवार देर रात अचानक गोली चलने की आवाज से अफरा-तफरी मच गई।

पटना पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नवीन, चुनावी रणनीति पर होगा मंथन

पटना पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नवीन, चुनावी रणनीति पर होगा मंथन

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज पटना पहुंचे हैं। राजनीतिक तौर पर इस दौरे को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।