फायरिंग से हड़कंप

पटना देर रात चली गोली, महिला सिपाही के पति की मौत; कमरे से सर्विस रिवॉल्वर बरामद

बिक्रम बाजार में सोमवार देर रात अचानक गोली चलने की आवाज से अफरा-तफरी मच गई।

By : Rani Thakur
पटना देर रात चली गोली, महिला सिपाही के पति की मौत; कमरे से सर्विस रिवॉल्वर बरामद

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क 
रोहित/पटना:
बिक्रम बाजार में सोमवार देर रात अचानक गोली चलने की आवाज से अफरा-तफरी मच गई। आवाज की जानकारी लेने पहुंचे लोगों को किराये के मकान के कमरे में एक युवक गंभीर रूप से घायल मिला। उसकी पहचान बिक्रम थाना के डायल-112 में तैनात महिला सिपाही श्रुति कुमारी के पति राज आर्या के रूप में हुई।

पुलिस के पहुंचने पर राज आर्या के सिर में गोली लगी थी। उन्हें तत्काल पटना एम्स ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौके से महिला सिपाही की सर्विस रिवाल्वर बरामद की गई है। घटना के समय कमरे में महिला सिपाही और उनके पति के मौजूद होने की बात सामने आई है।

सूचना पर डीएसपी पंकज कुमार शर्मा और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम को भी सूचना दी गई है। श्रुति कुमारी की शादी करीब छह वर्ष पहले हुई थी। वह पति के साथ बिक्रम में किराये के मकान में रहती थीं।

संबंधित सामग्री

कांके के मनातु तालाब से शव बरामद होने से सनसनी, रातू के झखराटांड निवासी के रूप में हुई शव की पहचान

कांके के मनातु तालाब से शव बरामद होने से सनसनी, रातू के झखराटांड निवासी के रूप में हुई शव की पहचान

पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा रिम्स, जांच में भी जुटी

झारखंड हाईकोर्ट ने ACB की लंबित प्रारंभिक जांच को 3 महीने में पूरा करने का दिया आदेश

झारखंड हाईकोर्ट ने ACB की लंबित प्रारंभिक जांच को 3 महीने में पूरा करने का दिया आदेश

ACB प्रमुख को भी 6 महीने के भीतर स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश

नवरात्र को लेकर बिहार में सुरक्षा सख्त, 10 बजे रात से 6 बजे सुबह तक लाउडस्पीकर पर रोक

नवरात्र को लेकर बिहार में सुरक्षा सख्त, 10 बजे रात से 6 बजे सुबह तक लाउडस्पीकर पर रोक

शारदीय नवरात्र को लेकर बिहार में पहरा सख्त कर दिया गया है। इस दौरान  11 से 20 अक्टूबर तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी।

खटिया बनी एंबुलेंस, गर्भवती को 1 किमी ढोकर ले गए अस्पताल; बीडीओ ने माना हालात सच में खराब

खटिया बनी एंबुलेंस, गर्भवती को 1 किमी ढोकर ले गए अस्पताल; बीडीओ ने माना हालात सच में खराब

चतरा में विकास के दावों की खुली पोल: न पुल, न सड़क, अधिकारी बहा रहे 'विकास की गंगा'

बिहार के इस जिले में अब सरपट दौड़ेंगे वाहन,  122 करोड़ की इस बाईपास सड़क का सीएम करेंगे उद्घाटन

बिहार के इस जिले में अब सरपट दौड़ेंगे वाहन, 122 करोड़ की इस बाईपास सड़क का सीएम करेंगे उद्घाटन

बिहार के सीएम सम्राट चौधरी आज रोहतास दौरे पर रहेंगे। सासाराम में वह रिंग रोड पुल का उद्घाटन करेंगे।