हत्या

Bihar News: बिहार में मेले से घर लौट रहे युवक को मारी गोली, मौत 

अथमलगोला थाना क्षेत्र के दक्षिणीचक गांव में बीती रात बदमाशों ने करीब 45 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। 

By : Rani Thakur
Bihar News: बिहार में मेले से घर लौट रहे युवक को मारी गोली, मौत 

न्यूज 11 भारत/पटना डेस्क: अथमलगोला थाना क्षेत्र के दक्षिणीचक गांव में बीती रात बदमाशों ने करीब 45 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान दक्षिणीचक निवासी ललन पुरी के रूप में हुई है। वारदात के बाद गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। परिजनों के अनुसार, ललन पुरी मेलों और बाजारों में फेरी लगाकर सिंदूर, टिकली, माला सहित अन्य शृंगार सामग्री बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। बताया गया कि बीती रात करीब 12 से 1 बजे के बीच वह रूपस मेले में अपनी दुकान बंद कर साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रेलवे लाइन और गुमटी के समीप घात लगाए बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और गोली मार दी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक डॉ. ए. रहमान के अनुसार, मृतक के शरीर पर गोली लगने के दो निशान मिले हैं। एक गोली बायीं आंख के नीचे लगकर बाहर निकल गई, जबकि दूसरी गोली दाहिने हाथ की कोहनी के पास लगी, जिसे शरीर से बरामद कर लिया गया।

मृतक के भाई जीतू पुरी और पत्नी गुंजन देवी ने पड़ोस में रहने वाले शंकर महतो पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। आरोप है कि रक्षाबंधन से पहले हुए विवाद के बाद घर के बाहर खड़ी उनकी मोपेड में आग लगा दी गई थी। इसके बाद परिवार को लगातार फोन कर जान से मारने और उठा ले जाने की धमकियां भी दी जा रही थीं।

पत्नी और तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

ललन पुरी अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं, जिनमें दो बेटे और एक बेटी शामिल हैं। घटना के बाद पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने प्रशासन से नामजद आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, अथमलगोला थाना पुलिस का कहना है कि हत्या के मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

संबंधित सामग्री

जिओ टैग के बाद भी सूची से नाम गायब, आवास योजना को लेकर महिलाओं का हंगामा

जिओ टैग के बाद भी सूची से नाम गायब, आवास योजना को लेकर महिलाओं का हंगामा

जिओ टैग और ऑनलाइन सर्वे के बाद भी अंतिम सूची से गरीबों के नाम गायब हैं। आवास योजना में गड़बड़ी की शिकायत पर एसडीओ आमस पहुंचे।<br/><br/>

गयाजी में 17 दिवसीय पिंडदान अनुष्ठान शुरू, 54 वेदियों पर पिंडदान करेंगे श्रद्धालु

गयाजी में 17 दिवसीय पिंडदान अनुष्ठान शुरू, 54 वेदियों पर पिंडदान करेंगे श्रद्धालु

विश्व प्रसिद्ध गयाजी में पितृपक्ष के दौरान 17 दिवसीय पिंडदान अनुष्ठान की शुरुआत हो गई है। 

परीक्षा देकर लौट रही छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, दो गिरफ्तार

परीक्षा देकर लौट रही छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, दो गिरफ्तार

बिरौल थाना क्षेत्र में विद्यालय से परीक्षा देकर घर लौट रही किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। 

राजद सांसद मिशा भारती पर मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा हमला, कहा- राजनीति में कोई...

राजद सांसद मिशा भारती पर मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा हमला, कहा- राजनीति में कोई...

बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने विपक्ष और मिशा भारती पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के पास जनता से जुड़े रोजगार, शिक्षा, सड़क और पुल-पुलिया जैसे मुद्दे नहीं हैं। 

45 दिनों की छुट्टी पर खगड़िया SP भानू प्रताप सिंह, इन्हें मिला अतिरिक्त प्रभार

45 दिनों की छुट्टी पर खगड़िया SP भानू प्रताप सिंह, इन्हें मिला अतिरिक्त प्रभार

खगड़िया के एसपी भानू प्रताप सिंह 45 दिनों के लिए अवकाश पर गए हैं।