राज्य की ग्राम पंचायतों में सभासार अपनाने में बिहार देश में पांचवें स्थान पर

By : Ark Sahuliyar
राज्य की ग्राम पंचायतों में सभासार अपनाने में बिहार देश में पांचवें स्थान पर

न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क:
पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य की ग्राम पंचायतों में सभासार अपनाने वाले राज्यों में बिहार देश में पांचवें स्थान पर है. राज्य की 5988 ग्राम पंचायतें पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 14 अगस्त 2025 को आरंभ किये गए सभासार को अपनाकर ग्राम सभा और पंचायत बैठकों में इसका प्रयोग कर रही हैं. सभासार एक AI-आधारित एप्लिकेशन है जो ग्राम सभा के दस्तावेज़ीकरण को पूरी तरह से बदल रहा है. यह ऑडियो/वीडियो रिकॉर्डिंग को स्वचालित रूप से लिखित रूप में बदलता है, अनुवाद करता है, और बैठक का विवरण (Summary) तैयार करता है. यह 13 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है.  यह पंचायतों में पारदर्शिता और आधुनिकीकरण सुनिश्चित करता है. 

राज्य की 74.36 फीसदी ग्राम पंचायतों द्वारा इसका प्रयोग दर्शाता है कि एआई तकनीक का प्रयोग कर नीति निर्माण करने में राज्य की ग्राम पंचायतें अग्रणी हैं और तकनीक के प्रयोग के द्वारा कार्यप्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध हैं. पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार एवं  पंचायती राज विभाग, बिहार द्वारा ग्राम पंचायतों को सभासार अपनाने एवं इसका प्रभावी रूप से प्रयोग करने के लिए निरंतर जागरूक किया जाता है.   
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार का इंडिया एआई मिशन सभासार के संचालन हेतु एआई आधारभूत संरचना इलेक्ट्रॉ निकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन भारत का एआई मिशन, अंतर्निहित एआई अवसंरचना और उससे उत्पन्न डेटा के प्रबंधन के लिए नोडल एजेंसी के रूप में कार्य कर रहा है. तकनीकी अनुप्रयोग के माध्यम से त्रि-स्तरीय पंचायती राज प्रणाली को सशक्त एवं जवाबदेह बनाने की दिशा में यह एक अनूठी पहल है.  

ग्राम पंचायतों द्वारा सभासार अपनाने  वाले देश के शीर्ष पांच राज्य
1.    तमिलनाडु -    95.12%
2.    ओडिशा-          91.83%
3.    त्रिपुरा –         88.86%
4.    छत्तीसगढ़-      74.50%
5.    बिहार-           74.36%

ये भी पढ़ें- आयुष डॉक्टर का हिजाब खींचकर विवादों में घिरे नीतीश कुमार, रांची के इटकी थाना में लिखित शिकायत 

संबंधित सामग्री

तोपचांची: नवरात्रि को लेकर मां तारा मंदिर में तैयारियां तेज, आयोजन के लिए कमेटी गठित

तोपचांची: नवरात्रि को लेकर मां तारा मंदिर में तैयारियां तेज, आयोजन के लिए कमेटी गठित

कमेटी के गठन के साथ ही नवरात्रि महोत्सव की अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है.

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस से 8.1 किलो गांजा बरामद, कीमत करीब 4 लाख रुपये

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस से 8.1 किलो गांजा बरामद, कीमत करीब 4 लाख रुपये

गांजा एक गहरे नीले रंग के ट्रॉली बैग में 9 पैकेटों के भीतर छिपाकर रखा गया था.

पलामू: न्यूज 11 भारत की खबर का असर, विधायक की पहल पर RCD ने भरवाएं सड़क के गड्ढे

पलामू: न्यूज 11 भारत की खबर का असर, विधायक की पहल पर RCD ने भरवाएं सड़क के गड्ढे

सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.

फिल्म 'हनुमान अंश' का जादू बरकरार, इस वीकेंड हुई 23 करोड़ की कमाई; जानिए अब तक का कलेक्शन  

फिल्म 'हनुमान अंश' का जादू बरकरार, इस वीकेंड हुई 23 करोड़ की कमाई; जानिए अब तक का कलेक्शन  

तीसरे हफ्ते फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और अब भारत के साथ-साथ दुनियाभर में फिल्म शानदार कमाई कर रही है.

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.