पिस्टल लहराने के मामले में भाजपा नेता का भाई बिगुल साहू गिरफ्तार, वीडियो वायरल

By : News11 Bharat
पिस्टल लहराने के मामले में भाजपा नेता का भाई बिगुल साहू गिरफ्तार, वीडियो वायरल

अभिषेक राज/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
आपसी रंजिश के दौरान पिस्टल लहराने के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने भाजपा नेता के भाई बिगुल साहू को गिरफ्तार किया है. यह घटना बीती रात की बताई जा रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में भाजपा नेता संजू साहू भी मौके पर मौजूद दिखाई दे रहे हैं. वहीं पीड़ित पक्ष के लोग हंगामा करते नजर आ रहे है.

पीड़ित रामजी केसरी ने बताया कि बिगुल साहू के खिलाफ पूर्व से वारंट जारी था. उन्होंने आरोप लगाया कि जब बिगुल साहू को अपने घर में घुसते देखा गया तो उसे पकड़ने और पुलिस को सूचना देने की कोशिश की गई, लेकिन वह पिस्टल लहराते हुए भागने लगा. इसी दौरान पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने पीछा कर उसे पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया.

रामजी केसरी ने यह भी आरोप लगाया कि वह पहले बिगुल साहू के लिए बिना वेतन काम करता था. काम छोड़ने के बाद उस पर दोबारा काम करने का दबाव बनाया गया और मना करने पर रिवाल्वर दिखाकर धमकी दी गई थी, जिसकी शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई थी. कोतवाली इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि बिगुल साहू को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया है. पिस्टल लाइसेंसी है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है. वहीं भाजपा नेता संजू साहू ने कहा कि आपसी विवाद के दौरान यह घटना हुई, जिसमें उनके छोटे भाई की गिरफ्तारी हुई है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई हैं.

यह भी पढ़े: जांच में दोषी पदाधिकारी व कर्मियों पर होगी कार्रवाई, टनकुप्पा में डीएम शशांक शुभंकर का सख्त रुख
 
संबंधित सामग्री

जब्त अवैध शराब को लेकर उत्पाद विभाग का बड़ा कदम, डिजिटल और व्यवस्थित तरीके से तैयार होगा पूरा रिकॉर्ड 

जब्त अवैध शराब को लेकर उत्पाद विभाग का बड़ा कदम, डिजिटल और व्यवस्थित तरीके से तैयार होगा पूरा रिकॉर्ड 

उत्पाद विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने राज्य के सभी जिलों के एसपी को पत्र लिखकर जब्त अवैध शराब का पूरा हिसाब मांगा है.

राज्यपाल संतोष गंगवार ने लोकभवन में विभिन्न देशों के विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के साथ किया संवाद 

राज्यपाल संतोष गंगवार ने लोकभवन में विभिन्न देशों के विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के साथ किया संवाद 

भारत को प्राचीन काल से ही ज्ञान एवं शिक्षा की भूमि के रूप में जाना जाता रहा है: राज्यपाल

जमुई मामले पर कांग्रेस का हमला, मधुबाला सिंह ने कहा- सीएम सम्राट...

जमुई मामले पर कांग्रेस का हमला, मधुबाला सिंह ने कहा- सीएम सम्राट...

कांग्रेस की नेता मधुबाला सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बड़ा हमला बोला है।

सबौर में बाइक चोरी का खुलासा, चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

सबौर में बाइक चोरी का खुलासा, चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।