राज्यसभा जाने की इच्छा पर सीएम नीतीश कुमार का बड़ा बयान, सोशल मीडिया पर साझा किया संदेश

By : News11 Bharat
राज्यसभा जाने की इच्छा पर सीएम नीतीश कुमार का बड़ा बयान, सोशल मीडिया पर साझा किया संदेश

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक भावुक संदेश साझा किया है. अपने ट्वीट में उन्होंने बिहार की जनता के प्रति आभार जताते हुए अपने राजनीतिक जीवन से जुड़ी एक पुरानी इच्छा का जिक्र किया. 

नीतीश कुमार ने लिखा कि पिछले दो दशकों से भी अधिक समय से बिहार की जनता ने उन पर विश्वास और समर्थन बनाए रखा है. उसी विश्वास की ताकत से उन्होंने पूरी निष्ठा के साथ राज्य और जनता की सेवा करने का प्रयास किया है. उन्होंने कहा कि जनता के समर्थन के कारण ही बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है. अपने ट्वीट में मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि जब उन्होंने संसदीय जीवन की शुरुआत की थी, तभी से उनके मन में एक इच्छा थी कि वे बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों के साथ-साथ संसद के भी दोनों सदनों के सदस्य बनें. इसी इच्छा के तहत वह इस बार होने वाले चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाहते है.

नीतीश कुमार ने अपने संदेश में जनता को भरोसा दिलाया कि राज्यसभा जाने के बाद भी उनका जनता से संबंध पहले की तरह बना रहेगा. उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए उनका संकल्प पहले की तरह कायम रहेगा और जो नई सरकार बनेगी उसे उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहेगा. 

यह भी पढ़े: RJD ने अमरेंद्र धारी सिंह पर फिर जताया भरोसा, तेजस्वी यादव से मुलाकात कर बनाएंगे रणनीति
 
संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.