Bihar Weather: बिहार में ठंड का प्रकोप, 28 दिसंबर तक ऑरेंज अलर्ट जारी 

By : News11 Bharat
Bihar Weather: बिहार में ठंड का प्रकोप, 28 दिसंबर तक ऑरेंज अलर्ट जारी 

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
मौसम विभाग ने पूरे बिहार के लिए 28 दिसंबर तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया हैं. इस दौरान राज्य के अधिकांश जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा और शीत दिवस यानी कोल्ड डे की चेतावनी 29 जिलों में जारी की गई हैं. राजधानी पटना में भी आगामी तीन दिनों तक तापमान में गिरावट और ठंड के प्रकोप की संभावना हैं.

राजधानी पटना में हालत बेहाल
पटना में पिछले एक हफ्ते से कोहरे और ठंड ने आम जनता की दिनचर्या प्रभावित की हुई हैं. शुक्रवार को मौसम विभाग ने पटना का न्यूनतम तापमान इस सीजन में पहली बार 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया. सुबह के समय घना कोहरा और सर्द पछुआ हवा शहरवासियों के लिए चुनौतीपूर्ण बनी हुई हैं. शनिवार और रविवार को भी सुबह के समय घना कोहरा रहने की संभावना हैं.

28-30 दिसंबर तक उत्तर बिहार में कोल्ड डे
मौसम विभाग के अनुसार, 29 और 30 दिसंबर को उत्तर बिहार के जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी. हालांकि, नए साल की शुरुआत से ही तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी और शीतलहर जैसे हालात कम होने की उम्मीद हैं. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोलागंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, बांका, मुंगेर, शेखपुरा, जमुई, नवादा, गया, नालंदा, जहानाबाद, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, बक्सर, भोजपुर और पटना जैसे जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया हैं.

यह भी पढ़े: रांची: अरगोड़ा चौक के पास हार्डवेयर दुकान में लगी भीषण आग
 
संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.