न्यूज़11 भारत
पटना/डेस्क: दिल्ली पब्लिक स्कूल, पटना ईस्ट में आज (06 दिसम्बर) को इंटर स्कूल स्पोर्ट्स एक्सट्रावेगंज़ा “एक्सेल्सियर 2025” के समापन समारोह का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों के आगमन स्वागत के साथ हुई. समारोह में मुख्य अतिथि राज्य की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह , दिल्ली पब्लिक स्कूल पटना ईस्ट के प्रो वाईस चेयरमैन अमित प्रकाश, मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ मनीष कुमार, ट्रस्टी अनीश साहू, विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राकेश अल्फ़्रेड, डिप्टी हेड मोहम्मद अशफाक इक़बाल तथा गणमान्य अधिकारियों का पारंपरिक स्वागत 11:30 बजे किया गया. इसके उपरांत मुख्य अतिथि का सम्मान व कार्यक्रम की मुख्य झलकियों का प्रस्तुतीकरण किया गया.
मुख्य अतिथि द्वारा प्रेरणादायी संबोधन दिया गया, जिसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक संगीत प्रस्तुति हुई. आकर्षक नृत्य प्रस्तुति ने सभी उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया. समारोह के अगले चरण में विद्यालय के प्रधानाचार्या द्वारा उत्साहवर्धक संबोधन प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया. ज्ञात हो कि “अक्सेल्सियर २०२५” के तीन दिवसीय खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ 04 दिसम्बर को किया गया था . जिसमें १३ विद्यालयों के ४०० से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लेकर उत्तम खेल भावना का प्रदर्शन किया.

आज तीसरे दिन फाईनल मुकाबले का परिणाम इस प्रकार रहे -
फुटबॉल मुकाबले में ट्रीनिटी ग्लोबल ने डी.पी.एस. पटना ईस्ट को 5-2 से पराजित कर चैंम्पियन बना. इसके सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवार्ड अशमित कुमार ट्रीनिटी ग्लोबल को दिया गया. कबड्डी मुकाबले में द त्रिभुवन ने डी.पी.एस. पटना ईस्ट को 71-58 से पराजित कर चैंम्पियन बना] सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवार्ड आदर्श कुमार द त्रिभुवन स्कूल को दिया गया. वही वालीबॉल मुकाबले में मे फ्लावर ने शिवम कॉन्भेंट को 2 सेटो में पराजित कर चैंम्पियन बना] सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवार्ड भरत कुमार मे फ्लावर स्कूल को दिया गया. बास्केटबॉल बालक वर्ग में ट्रीनिटी ग्लोबल ने डी.पी.एस. पटना ईस्ट को 16-5 से पराहित कर चैम्पियन बना] सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवार्ड विराट वैभव ट्रीनिटी ग्लोबल को दिया गया. बालिका वर्ग में संत जोसफ जेठुली ने डी.पी.एस. पटना ईस्ट को 16-8 से पराजित कर चैम्पियन बना. संत जोसफ कॉन्भेंट जेठुली के एलिशा राज को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरुस्कार दिया गया. एथलेटिक्स में डी.पी.एस. पटना ईस्ट विजेता और लिट्रा वैली उपविजेता हुए.
धन्यवाद ज्ञापन के बाद मेंटर्स एवं अधिकारियों का सम्मान किया गया. कार्यक्रम का औपचारिक समापन मुख्य अतिथि द्वारा समारोह को संपन्न घोषित करने के साथ हुआ. “एक्सेल्सियर 2025” ने न केवल छात्रों की प्रतिभा का भव्य प्रदर्शन किया, बल्कि शिक्षा, कला और अनुशासन के सामंजस्यपूर्ण मेल का उदाहरण भी प्रस्तुत किया.
ये भी पढ़ें- संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 70वीं पुण्यतिथि महापरिनिर्माण दिवस के रूप में सदाकत आश्रम में मनाई गई