मध्याह्न भोजन खाने से दर्जनों बच्चे बीमार, फूड पॉइजनिंग की आशंका से मचा हड़कंप

By : Vaibhaw Vikram
मध्याह्न भोजन खाने से दर्जनों बच्चे बीमार, फूड पॉइजनिंग की आशंका से मचा हड़कंप

इन्द्रदेव/न्यूज11 भारत

सहरसा/डेस्क:
सहरसा जिले में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब स्कूल में बने मध्याह्न भोजन को खाने के बाद दर्जनों बच्चे अचानक बीमार हो गए. मामला बिहार के सौर बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत कांप पूर्वी पंचायत स्थित रामनगरा सिरहा एनपीएस विद्यालय का है.

जानकारी के अनुसार, शनिवार को विद्यालय में मध्याह्न भोजन के तहत खिचड़ी-चोखा बनाया गया था. भोजन करने के बाद घर लौटने के बाद ही लगभग दो दर्जन छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ने लगी. बच्चों को उल्टी, चक्कर और घबराहट की शिकायत होने लगी, जिससे स्कूल परिसर और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया.

घटना के बाद अभिभावक तुरंत बच्चों को स्थानीय ग्रामीण चिकित्सक के पास ले गए, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर सभी को आनन-फानन में पीएचसी पतरघट में भर्ती कराया गया, जहां सभी बच्चों का इलाज चल रहा है. बीमार बच्चों ने बताया कि तीन बाल्टी खिचड़ी बनाई गई थी, जिसमें से एक बाल्टी की खिचड़ी से बदबू आ रही थी. उसी खिचड़ी को खाने वाले बच्चों की तबीयत ज्यादा खराब हुई. घर पहुंचते ही कई बच्चों को उल्टी होने लगी.

अस्पताल में भर्ती वर्ग एक से पांच तक के विद्यार्थियों में रूपम कुमारी, ब्रजेश कुमार, आयुष कुमार, प्रेमलता कुमारी, शिल्पी कुमारी, गंगा सहित कई बच्चे शामिल हैं. पीएचसी में मौजूद चिकित्सक डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला फूड प्वाइजनिंग का प्रतीत होता है. सभी बच्चों का उपचार किया जा रहा है और सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और विद्यालय के मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की जांच की मांग उठने लगी है. प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच की तैयारी की जा रही है. वही मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया जिल्हा स्थिति स्थिर है.

यह भी पढ़ें: दो दिवसीय दौरे पर पटना आए बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, महाशिवरात्रि महोत्सव में आज होंगे शामिल

संबंधित सामग्री

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

सोननगर-गढ़वा रेलखंड अंतर्गत मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर रूप से घायल हो गए.

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड और बिहार को जोड़ने वाले जपला-दंगवार-बारुण- डेहरी ऑन सोन मुख्य मार्ग पर स्थित कररबार नदी पुल इन दिनों जर्जर स्थिति में है.

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

पक्की सड़क व नाली निर्माण की मांग, स्कूली बच्चों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

आजसू पार्टी की ओर से चकला गांव में करम मिलन समारोह का आयोजन पारंपरिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया.

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

साफ-सुथरे परिसर में अभियान को बताया खानापूर्ति, जरूरतमंद क्षेत्रों में सीएसआर कार्य करने की दी सलाह