न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले को लेकर सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट किया है. अपने पोस्ट में उन्होंने इस निर्णय को आश्चर्यजनक और चिंताजनक बताया है.
इरफान अंसारी ने लिखा कि मुख्यमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद को छोड़कर राज्यसभा जाने का फैसला कहीं न कहीं आत्मघाती राजनीतिक कदम प्रतीत होता है. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर ऐसी कौन-सी परिस्थिति बनी कि नीतीश कुमार को यह निर्णय लेना पड़ा. उन्होंने यह भी पूछा कि क्या उन पर किसी प्रकार का राजनीतिक दबाव है या उन्हें मजबूर किया जा रहा है.
स्वास्थ्य मंत्री ने अपने पोस्ट में कहा कि यदि नेतृत्व परिवर्तन करना ही था तो नीतीश कुमार अपने किसी उत्तराधिकारी को आगे बढ़ा सकते थे और खुद मार्गदर्शक की भूमिका निभा सकते थे. ऐसे में राज्यसभा जाने की जल्दबाजी समझ से परे है. उन्होंने कहा कि यह फैसला केवल बिहार ही नहीं, बल्कि झारखंड समेत पूरे देश के राजनीतिक परिदृश्य को चौंकाने वाला है. उन्होंने नीतीश कुमार से अपने इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की अपील की.
इरफान अंसारी ने यह भी कहा कि किसी भी तरह के दबाव या ब्लैकमेलिंग के सामने झुकना नीतीश कुमार के व्यक्तित्व के अनुरूप नहीं है. यदि किसी प्रकार की राजनीतिक प्रताड़ना हो रही है तो उन्हें खुलकर सामने आना चाहिए. उन्होंने कहा कि देश की जनता और लोकतांत्रिक ताकतें उनके साथ खड़ी हैं और इतिहास उसी का सम्मान करता है जो दबाव में नहीं बल्कि अपने विवेक से निर्णय लेता है.
आदरणीय नीतीश कुमार जी,
— Dr. Irfan Ansari (@IrfanAnsariMLA) March 5, 2026
आपका हालिया निर्णय हम सबके लिए अत्यंत आश्चर्यजनक और चिंताजनक है। मुख्यमंत्री पद जैसे महत्वपूर्ण दायित्व को छोड़कर राज्यसभा जाने का कदम कहीं न कहीं हमें आत्मघाती राजनीतिक फैसला प्रतीत हो रहा है। हम समझ नहीं पा रहे हैं कि ऐसी क्या परिस्थिति उत्पन्न हुई कि… pic.twitter.com/vFvHKEXDmh
यह भी पढ़े: राज्यसभा चुनाव को लेकर बिहार में बढ़ी सियासी गर्मी, पप्पू यादव ने सोशल मीडिया X पर किया पोस्ट