सासाराम में ज्ञान, वीणा और संगीत की देवी मां सरस्वती की पूजा को लेकर दिखा उत्साह

By : News11 Bharat
सासाराम में ज्ञान, वीणा और संगीत की देवी मां सरस्वती की पूजा को लेकर दिखा उत्साह

अविनाश श्रीवास्तव/न्यूज11  भारत

रोहतास/डेस्क:  सासाराम में ज्ञान, वीणा और संगीत की देवी मां सरस्वती की पूजा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. शहर के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों में सरस्वती पूजा धूमधाम से मनाई जा रही है. हर तरफ पीले रंग की छटा, मंत्रोच्चार और भक्ति गीतों की गूंज से माहौल भक्तिमय बना हुआ है.

सुबह से ही छात्र-छात्राएं पारंपरिक परिधान में पूजा पंडालों में पहुंच रहे हैं. विधि-विधान से मां सरस्वती की आराधना कर छात्र अपने उज्ज्वल भविष्य, ज्ञान और सफलता की कामना कर रहे हैं. स्कूलों और कॉलेजों में आकर्षक पंडाल, सुंदर प्रतिमाएं और रंग-बिरंगी सजावट लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है.

इस अवसर पर कई शिक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है, जहां छात्र गीत-संगीत, नृत्य और कविता पाठ के जरिए मां सरस्वती की वंदना कर रहे हैं. शिक्षकों ने भी छात्रों को ज्ञान, अनुशासन और संस्कार के महत्व पर प्रकाश डाला.

वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी सतर्क नजर आ रहा है. पूजा समितियों द्वारा शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है.

कुल मिलाकर सासाराम में सरस्वती पूजा को लेकर स्कूलों और कॉलेजों में उत्साह, श्रद्धा और उल्लास का माहौल देखने को मिल रहा है.

यह भी पढ़ें: सहरसा में कोढ़ा गैंग फिर सक्रिय, आम लोगों की मदद से पुलिस ने एक को रंगे हाथ किया गिरफ्तार, एक फरार

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.