नवादा में गैस टैंकर से शराब तस्करी, 261 लीटर विदेशी शराब के साथ ड्राइवर गिरफ्तार

बिहार के नवादा जिले में शराब तस्करी का भंडाफोड़ किया गया है। तस्कर गैस टैंकर के केबिन को तहखाने के रूप में इस्तेमाल कर भारी मात्रा में विदेशी शराब ले जा रहे थे। तभी उत्पाद विभाग की टीम ने इस प्रयास को

By : Rani Thakur
नवादा में गैस टैंकर से शराब तस्करी, 261 लीटर विदेशी शराब के साथ  ड्राइवर गिरफ्तार

नवादा में गैस टैंकर से शराब तस्करी करते हुए ड्राइवर गिरफ्तार

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: बिहार के नवादा जिले में शराब तस्करी के एक नए तरीके का भंडाफोड़ किया गया है। तस्कर गैस टैंकर के केबिन को तहखाने के रूप में इस्तेमाल कर भारी मात्रा में विदेशी शराब ले जा रहे थे। विभाग की टीम ने इस प्रयास को विफल करते हुए 261.920 लीटर विदेशी शराब और बीयर बरामद की है। 

गुप्त सूचना पर नाकाबंदी 

उत्पाद टीम संख्या-3 को देर रात गुप्त सूचना मिली थी कि एक टाटा एलपीजी गैस टैंकर रजौली के रास्ते नवादा के अकौना बाजार की ओर आ रहा है, जिसके केबिन में विदेशी शराब छिपाई गई है। सूचना के आधार पर टीम ने नेमदारगंज थाना क्षेत्र के पंचगावा के पास नाकाबंदी की। रजौली की ओर से आ रहे टैंकर को रोककर तलाशी ली गई। केबिन में कपड़ों से ढककर रखी गई 261.920 लीटर विदेशी शराब और बीयर बरामद हुई। जब्त की गई शराब पश्चिम बंगाल में निर्मित थी।

टैंकर चालक गिरफ्तार 

मौके से टैंकर चालक मंतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। वह पिपरा, थाना थाली, जिला नवादा का निवासी है। पूछताछ में मंतोष ने बताया कि यह शराब अकौना निवासी गुड्डू कुमार की है और उसे गुड्डू के निर्देश पर अकौना बाजार के पास उतारने ले जाया जा रहा था।

पुराना अपराधी है गुड्डू

उत्पाद विभाग के अनुसार, गुड्डू कुमार एक आदतन अपराधी है। इससे पहले भी विभाग ने 1 दिसंबर 2025 को तीन गैस टैंकरों से 211.50 लीटर और 2 मार्च 2026 को दो गैस टैंकरों से 457.50 लीटर विदेशी शराब बरामद की थी। इन दोनों मामलों में भी गुड्डू कुमार ही मुख्य आरोपी था। जब्त किए गए गैस टैंकर को रजौली चेक पोस्ट पर रखा गया है। टैंकर के कागजात के मुताबिक, यह दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल) से पोखरा (नेपाल) जा रहा था, लेकिन नवादा में इसे अनलोड करने की योजना थी। इस सफल अभियान का नेतृत्व उत्पाद निरीक्षक न्यूटन अवर ने किया।

संबंधित सामग्री

‘हम भी वर्दी पहनते, सरकार ने सब छीन लिया’, दरोगा अभ्यर्थियों का पटना में प्रदर्शन; पुलिस ने भांजी लाठियां

‘हम भी वर्दी पहनते, सरकार ने सब छीन लिया’, दरोगा अभ्यर्थियों का पटना में प्रदर्शन; पुलिस ने भांजी लाठियां

1799 पदों वाली दरोगा भर्ती की मेंस परीक्षा रद्द किए जाने के विरोध में पटना में आज अभ्यर्थी सड़क पर उतरे हैं।

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, कहा- लगातार नरेंद्र मोदी के...

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, कहा- लगातार नरेंद्र मोदी के...

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बारे में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है।

4 साल पहले हुई ‘हत्या’ का निकला चौंकाने वाला सच! नोएडा में जिंदा मिला युवक 

4 साल पहले हुई ‘हत्या’ का निकला चौंकाने वाला सच! नोएडा में जिंदा मिला युवक 

चार साल पहले जिस युवक की हत्या कर शव गायब करने के आरोप में चार लोगों को जेल जाना पड़ा था, वही युवक अब नोएडा में जिंदा मिला है।

Bihar News: तपस्वी हॉस्पिटल में साइबर क्राइम को लेकर छापेमारी, 5 युवक गिरफ्तार

Bihar News: तपस्वी हॉस्पिटल में साइबर क्राइम को लेकर छापेमारी, 5 युवक गिरफ्तार

भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र के आदमपुर स्थित तपस्वी हॉस्पिटल में पुलिस ने छापेमारी कर पांच युवकों को गिरफ्तार किया है।

अंतरिम जमानत पर तिहाड़ से गांव पहुंचे शरजील इमाम, जानिए अदालत ने क्यों दी राहत 

अंतरिम जमानत पर तिहाड़ से गांव पहुंचे शरजील इमाम, जानिए अदालत ने क्यों दी राहत 

दिल्ली दंगा के आरोप में बंद शरजील इमाम को कोर्ट ने अंतरिम जमानत दिया है।