सीतामढ़ी के बैरगनिया में नकली सरसों तेल का भंडाफोड़, दिल्ली टीम की छापेमारी में भारी मात्रा जब्त

By : News11 Bharat
सीतामढ़ी के बैरगनिया में नकली सरसों तेल का भंडाफोड़, दिल्ली टीम की छापेमारी में भारी मात्रा जब्त

अमित कुमार/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया में दिल्ली से आई टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर बाजार के कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की. इस दौरान नामचीन ब्रांड के नाम पर बिक रहा भारी मात्रा में नकली सरसों तेल बरामद किया गया. बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई. दिल्ली के पटियाला कोर्ट में एक प्रतिष्ठित तेल कंपनी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके ब्रांड नाम का दुरुपयोग कर बैरगनिया क्षेत्र में नकली सरसों तेल की बिक्री की जा रही है. कोर्ट के आदेश पर मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई और उनके नेतृत्व में स्थानीय पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की गई. छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में नकली तेल जब्त किया गया है. इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

यह भी पढ़े:  पटना में स्मैक-चरस माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार, आधा दर्जन से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार
 
संबंधित सामग्री

झारखंड हाई कोर्ट को कल मिलेंगे 3 नए जज, कल सुबह होगा शपथ ग्रहण समारोह 

झारखंड हाई कोर्ट को कल मिलेंगे 3 नए जज, कल सुबह होगा शपथ ग्रहण समारोह 

झारखंड हाई कोर्ट को कल 3 नए जज मिलेंगे. कल सुबह 10:15 बजे हाई कोर्ट परिसर के ग्राउंड फ्लोर पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा. चीफ जस्टिस एमएस सोनक तीनों को पद की शपथ दिलाएंगे.

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

18 मार्च 2026 को पदमा चौक पर करीब 100 महिला-पुरुषों ने सूरज कुमार के शव को सड़क पर रखकर आवागमन बाधित कर दिया था

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस, एक खोखा, लूटे गए 7,100 रुपये, मोबाइल, सतबरवा से लूटी गई पल्सर बाइक और चेहरे ढकने के कपड़े बरामद किए हैं.