गोपालगंज: तंदूरी भट्टी के अंदर छुपा तहखाना! उत्पाद विभाग ने विदेशी शराब सहित दो तस्कर किये गिरफ्तार

By : News11 Bharat
गोपालगंज:  तंदूरी भट्टी के अंदर छुपा तहखाना! उत्पाद विभाग ने विदेशी शराब सहित दो तस्कर किये गिरफ्तार

नमो नारायण मिश्रा/न्यूज11  भारत

गोपालगंज/डेस्क: गोपालगंज में उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध शराब तस्करी के एक हैरान करने वाले तरीके का भंडाफोड़ किया है. कार्रवाई के दौरान विभाग ने 468 लीटर विदेशी शराब और 2600 पिस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. वहीं एक टाटा इंट्रो पिकअप गाड़ी भी जब्त की गई है. सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि तस्करों ने तंदूरी रोटी बनाने वाली भट्टी (चूल्हा) के अंदर गुप्त तहखाना बनाकर विदेशी शराब को छुपा रखा था.

यह शराब दिल्ली से बिहार के मुजफ्फरपुर भेजी जा रही थी. सूत्रों से मिली गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद अधीक्षक अमितेश कुमार झा के निर्देश पर एनएच-27 स्थित बल्थरी चेक पोस्ट पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. उसी दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका गया. वाहन में रखा तंदूरी चूल्हा जांच के दौरान शक के दायरे में आया. जब चूल्हे को स्कैन किया गया तो अंदर संदिग्ध वस्तु दिखाई दी. चूल्हे को खोलते ही अधिकारियों के होश उड़ गए - अंदर बड़े पैमाने पर विदेशी शराब पैक करके छुपाई गई थी.

टीम ने मौके से एक महिला तस्कर और एक पुरुष सहयोगी को गिरफ्तार किया है. प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि शराब यूपी के रास्ते बिहार में सप्लाई होनी थी. उत्पाद अधीक्षक अमितेश कुमार झा ने बताया - “हमें गुप्त सूचना मिली थी कि तंदूरी चूल्हे में शराब छुपाकर भेजी जा रही है. जांच के दौरान यह बात सही पाई गई. लगभग 468 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है. आगे की कार्रवाई और अनुसंधान जारी है." उत्पाद विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि इस मॉड्यूल के पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं और इस तरीके से पहले कितनी खेप बिहार भेजी जा चुकी है. यह गोपालगंज में अवैध शराब तस्करी के सबसे नवीन और चौंकाने वाले तरीकों में से एक माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: लातेहार न्यायालय में अवधेशी टिकट की मारामारी, लोगों को हो रही परेशानी

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.