न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
अश्मित सिन्हा/पटना: बीजेपी में संगठनात्मक बदलाव किया गया है। इस कड़ी में हरीश द्विवेदी बिहार बीजेपी के प्रभारी बनाए गए हैं। जबकि बिहार में बीजेपी के दो सह प्रभारी भी बनाए गए हैं।
रोहन गुप्ता और संगीता यादव को बिहार का सह प्रभारी बनाया गया है। वहीं बिहार बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और मौजूदा विधायक मंगल पांडे को असम का प्रभारी बनाया गया है। जान लें कि मंगल पांडे बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।
बिहार के एक अन्य नेता पूर्व एमएलसी देवेश कुमार अरुणाचल प्रदेश के प्रभारी बनाए गए हैं। देवेश कुमार ने पिछले दिनों विधान परिषद से इस्तीफा दिया था। उनकी तरफ से खाली की गई सीट पर उपेंद्र कुशवाहा के बेटे और मंत्री दीपक प्रकाश एमएलसी बने थे।
इसके अलावा बिहार से बीजेपी की एमएलसी निवेदिता सिंह झारखंड की सह प्रभारी बनाई गई हैं। जबकि बिहार से आने वाले राजेंद्र सिंह को पश्चिम बंगाल का सह प्रभारी बनाया गया है।
बिहार की पिंकी कुशवाहा को भी पश्चिम बंगाल का सह प्रभारी बनाया गया है।