न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
अश्मित सिन्हा/पटना: बिहार पुलिस की लिखित परीक्षा को रद्द किया गया है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने मुख्य लिखित परीक्षा को रद्द कर दिया है। विज्ञापन संख्या 05/2025 के तहत परीक्षा को कैंसिल किया गया है।
बता दें कि 27 मई 2026 को दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई थी। जानकारी मिली है कि आयोग ने अपरिहार्य कारणों से परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया है। परीक्षा की नई तारीख की जानकारी बहुत ही जल्द दे दी जाएगी।
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर वायरल भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई है। साथ ही दलालों से सावधान रहने और संदेह होने पर पुलिस को सूचना देने का भी आवेदन किया गया है।
ध्यान रहे कि बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर ही परीक्षा से जुड़ी जानकारी मिलेगी।