सनसनी

घुटवा जंगल में मिला 19 सितंबर से लापता युवक का सड़ा-गला शव, हत्या की आशंका

मृतक पंकज उरांव बीते 19 सितंबर से लापता था, पुलिस के मुताबिक, घटना से दो दिन पहले उसकी बाइक बरामद की गई थी

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
घुटवा जंगल में मिला 19 सितंबर से लापता युवक का सड़ा-गला शव, हत्या की आशंका

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के एकता स्थित घुटवा जंगल में  झाड़ियों के बीच एक युवक का  क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव की हालत बेहत ख़राब हो गई ह परिजनों ने कपड़ों और हुलिए के आधार पर शव की पहचान पाटन थाना क्षेत्र के बंजारी गांव निवासी बिरजू उरांव के 38 वर्षीय पुत्र पंकज उरांव के रूप में की है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया.

जानकारी के अनुसार मृतक पंकज उरांव बीते 19 सितंबर से लापता थे और परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे. पुलिस के मुताबिक, घटना से दो दिन पहले उनकी बाइक बरामद की गई थी. वहीं, बुधवार को उनका शव बाइक मिलने वाली जगह से करीब 4 किलोमीटर दूर जंगल में झाड़ियों के बीच बरामद हुआ. आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद शव को छिपाने की नीयत से जंगल में फेंका गया था.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है कि शव जंगल तक कैसे पहुंचा. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों और स्थिति का खुलासा हो सकेगा.

यह भी पढ़ें: शिक्षा व्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम, विधायक रामचंद्र सिंह ने आठ योजनाओं का किया शिलान्यास

संबंधित सामग्री

बीजेपी में संगठनात्मक बदलाव, हरीश द्विवेदी बनाए गए बिहार बीजेपी के प्रभारी 

बीजेपी में संगठनात्मक बदलाव, हरीश द्विवेदी बनाए गए बिहार बीजेपी के प्रभारी 

बीजेपी में संगठनात्मक बदलाव किया गया है। इस कड़ी में हरीश द्विवेदी बिहार बीजेपी के प्रभारी बनाए गए हैं। 

महिला स्वास्थ्यकर्मी से कथित यौन शोषण मामले में आरोपी गिरफ्तार

महिला स्वास्थ्यकर्मी से कथित यौन शोषण मामले में आरोपी गिरफ्तार

जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र में महिला स्वास्थ्यकर्मी से कथित यौन शोषण मामले में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

शिक्षा व्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम, विधायक रामचंद्र सिंह ने आठ योजनाओं का किया शिलान्यास

शिक्षा व्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम, विधायक रामचंद्र सिंह ने आठ योजनाओं का किया शिलान्यास

योजनाओं के तहत विभिन्न विद्यालयों में अतिरिक्त कमरों के निर्माण के साथ पुराने भवनों के जीर्णोद्धार का कार्य भी किया जाएगा

बोकारो थर्मल में डीवीसी के निर्मित बस पड़ाव का उद्घाटन, मुख्य महाप्रबंधक ने कहा- दूर हुई यात्रियों की परेशानी

बोकारो थर्मल में डीवीसी के निर्मित बस पड़ाव का उद्घाटन, मुख्य महाप्रबंधक ने कहा- दूर हुई यात्रियों की परेशानी

बस पड़ाव बनने के बाद बोकारो थर्मल सहित अगल बगल के ग्रामीण क्षेत्रों से आने जाने वाले लोगों को यात्री बस पकड़ने के दौरान धूप अथवा बरसात में परेशानी नहीं होगी.