Prem Chopra
एक्सक्लूसिव

'प्रेम नाम है मेरा...' से मशहूर हुए प्रेम चोपड़ा, 91वें जन्मदिन पर जानें खास बात

अपनी लाजवाब एक्टिंग और किरदार से बॉलीवुड में अपना छाप छोड़ने वाले प्रेम चोपड़ा का आज जन्मदिन है. आइए जानें उनके अब तक के सफर के बारे में.

By : Amisha Pathak
'प्रेम नाम है मेरा...' से मशहूर हुए प्रेम चोपड़ा, 91वें जन्मदिन पर जानें खास बात

न्यूज़11 भारत

एंटरटेनमेंट/डेस्क: अपनी लाजवाब एक्टिंग और किरदार से बॉलीवुड में अपना छाप छोड़ने वाले प्रेम चोपड़ा का आज जन्मदिन है. हिरो बनने का सपना लेकर मुंबई आए प्रेम चोपड़ा ने पर्दे पर अपने विलेन के किरदार से न जानें कितनों का दिल जीत लिया है. आइए जानें बॉलीवुड के मशहुर खलनायक प्रेम चोपड़ा का अब तक का सफर.

प्रेम चोपड़ा का जन्म लाहौर में 23 सितंबर को 1935 में हुआ. उनका पूरा परिवार भारत और पाकिस्तान के बंटवारे के बाद शिमला रहने आ गया. प्रेम चोपड़ा ने पढ़ाई खत्म करने के बाद अभिनय में अपना करियार बनाने का फैसला किया. उनका यह सफर आसान नहीं था,  प्रेम चोपड़ा के पिता चाहते थे कि प्रेम चोपड़ा पढ़-लिख कर किसी अच्छे पेशे को अपनाएं. मगर, प्रेम चोपड़ा का सपना एक्टिंग में कदम रखना था. उन्होंने अपने सपने को उड़ान देने के लिए मुंबई जाने का फैसला किया और यही से शुरु हुई उनकी लंबे फिल्मी सफर कि शुरुआत.

फिल्मों में आने से पहले का सफर

मुंबई में कदम रखने के बाद उनकी जिंदगी में भी कई उतार चढ़ाव आए. फिल्मों में एंट्री लेना इतना आसान नहीं था. इसलिए उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टाइम्स ऑफ इंडिया के सर्कुलेशन विभाग में नौकरी करने से की. नौकरी के साथ ही साथ वह फिल्मों में काम पाने के लिए स्टूडियो के चक्कर भी लगाते रहे. उनकी दिन रात की गई मेहनत धीरे-धीरे रंग लाने लगी और उन्हें फिल्मों में मौके मिलने लगे. इसी के साथ उन्होंने फिल्मों की दुनिया में जगह बनाना शुरु कर दिया.

हीरो से विलेन बनने तक का सफर

प्रेम चोपड़ा का सपना शुरु से ही हीरो बनने का था. लेकिन उन्हें लगातार नकारात्मक किरदार मिलने लग गए. उन्होंने इस किरदार को भी बखूबी निभाया. फिर धीरे-धीरे उनकी पहचान बॉलीवुड के विलेन के तौर पर बन गई. उन्होंने अपनी एक्टिंग करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी. फिल्म 'उपकार' के बाद उनकी करियर को बड़ा मोड़ मिला. उनका डॉयलोग और उनके निभाए गए सभी किरदार आज भी लोगों के दिलों में है. 

यह भी पढ़ें: TRAI की सख्ती! Jio-Airtel-Vi लाएंगे बिना डेटा वाले सस्ते रिचार्ज