IIRF 2026 में IIT पटना का जलवा, देश के सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरिंग संस्थानों में 9वें स्थान पर

IIRF Engineering Ranking 2026 में IIT पटना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश में 9वीं रैंक हासिल की है। शोध, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में लगातार प्रयासों का सकारात्मक परिणाम इस उपलब्धि

By : sawan kumar
IIRF 2026 में IIT पटना का जलवा, देश के सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरिंग संस्थानों में 9वें स्थान पर

IIRF 2026 में IIT पटना का जलवा

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना -   भारतीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (IIRF) इंजीनियरिंग रैंकिंग 2026 में IIT पटना ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। देश के प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों की सूची में इस बार IIT पटना को 9वां स्थान मिला है। संस्थान ने पिछले वर्ष की तुलना में एक पायदान की बढ़त दर्ज की है। वर्ष 2025 की रैंकिंग में IIT पटना 10वें स्थान पर था, जबकि इस वर्ष बेहतर प्रदर्शन के बल पर वह टॉप-10 में और मजबूत स्थिति के साथ उभरा है।

हाईलाइट्स - 

  • IIRF Engineering Ranking 2026 में IIT पटना ने देशभर में 9वां स्थान हासिल किया।
  • पिछले वर्ष की तुलना में संस्थान ने एक पायदान की बढ़त दर्ज की।
  • शोध, नवाचार और तकनीकी विकास को सफलता का प्रमुख आधार बताया गया।
  • आधुनिक प्रयोगशालाओं और बेहतर शैक्षणिक माहौल पर संस्थान का विशेष फोकस।
  • उपलब्धि से छात्रों, शोधार्थियों और शिक्षकों में उत्साह का माहौल।
     

शोध और नवाचार का मिला लाभ

संस्थान के निदेशक प्रो. टी. एन. सिंह ने इस उपलब्धि को IIT पटना के सतत विकास और उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रयासों का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि संस्थान में शोध, नवाचार और तकनीकी उन्नयन को लगातार प्राथमिकता दी जा रही है। साथ ही उद्योगों और अकादमिक जगत के बीच सहयोग बढ़ाने की दिशा में किए गए प्रयासों का भी सकारात्मक असर देखने को मिला है, जिसने राष्ट्रीय स्तर की रैंकिंग में संस्थान की स्थिति को मजबूत किया है।

बेहतर सुविधाओं से बढ़ रही संभावनाएं

IIT पटना में आधुनिक शोध प्रयोगशालाओं के विस्तार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक माहौल तैयार करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। संस्थान का मानना है कि इन पहलों से छात्रों और शोधार्थियों को नए अवसर प्राप्त हो रहे हैं। ताजा रैंकिंग के बाद शिक्षकों, विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। संस्थान आने वाले वर्षों में अपनी उपलब्धियों को और आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत पहचान बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है।
 

इसे भी पढ़ें -  ग्रामीण पटना को शिक्षा की बड़ी सौगात, 7 प्रखंडों में खुलेंगे नए डिग्री कॉलेज

संबंधित सामग्री

आईआईटी मण्डी के निदेशक प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात

आईआईटी मण्डी के निदेशक प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात

कृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव में सम्मिलित होने का दिया आमंत्रण <br/>

 IIT-ISM धनबाद पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, कहा- टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से बदलेगी 2047 के भारत की तस्वीर

 IIT-ISM धनबाद पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, कहा- टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से बदलेगी 2047 के भारत की तस्वीर

संजय सेठ 20वीं नेशनल फ्रंटियर्स ऑफ इंजीनियरिंग संगोष्ठी और ‘इनोवेशन इन मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिसेज’ के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे.

राष्ट्रपति भवन से IIT/ISM धनबाद के प्रो. धीरज कुमार को मिला 'एट होम' रिसेप्शन का निमंत्रण 

राष्ट्रपति भवन से IIT/ISM धनबाद के प्रो. धीरज कुमार को मिला 'एट होम' रिसेप्शन का निमंत्रण 

प्रोफेसर एवं TEXMiN के निदेशक प्रो. धीरज कुमार को 'एट होम' रिसेप्शन में शामिल होने का निमंत्रण मिला है.

मुंगेर का वानिकी कॉलेज: बड़े सपनों के बीच संसाधनों की कमी से जूझता भविष्य का संस्थान

मुंगेर का वानिकी कॉलेज: बड़े सपनों के बीच संसाधनों की कमी से जूझता भविष्य का संस्थान

मुंगेर का वानिकी कॉलेज आधुनिक शिक्षा के बड़े सपनों के साथ शुरू हुआ, लेकिन संसाधनों की कमी इसकी राह में बाधा बन रही है।