संजय श्रीवास्तव/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: जगदीशपुर मध्य निषेध एवं उत्पाद विभाग थाना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी सफलता हासिल की है. थानाध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में चलाए गए. विशेष चेकिंग अभियान के दौरान धनगाई थाने क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर मोड़ के समीप से एक 12 चका ट्रक को रोककर तलाशी ली गई तो जांच के दौरान ट्रक में छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई. मौके से कुल 740 काटन में कुल 19860 बोतल, 6595.56 लीटर अंग्रेजी शराब को जब्त किया. बरामद शराब का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 80 लख रुपये आंका जा रहा है, जो सभी साइज के 19860 बोतल मे पैक है.
कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार चालक की पहचान फारुख अंसारी, चिरुडीह पो0 मुडभंगा थाना दुमका जिला दुमका का रहने वाला बताया जाता है. पुलिस को आशंका है कि इस तस्करी के पीछे अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह सक्रिय है. फिलहाल उत्पाद विभाग की टीम गिरफ्तार चालक से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.
यह भी पढ़े: कटिहार में खूनी खेल: फेसबुक, इश्क और कत्ल! 5 साल पहले पति, अब पत्नी का सीना गोलियों से छलनी