पीएमसीएच में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, काम पर वापस लौटे

By : Admin
पीएमसीएच में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, काम पर वापस लौटे

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल गुरुवार को समाप्त हो गई. प्रशासन के साथ हुई एक घंटे लंबी बैठक के बाद डॉक्टरों को सुरक्षा और सुरक्षित वातावरण का लिखित आश्वासन मिलने के बाद जेडीए ने हड़ताल वापस ले ली और तुरंत काम पर लौट आए.

हड़ताल के दौरान हुई परेशानी
हालांकि हड़ताल के दौरान करीब चार घंटे तक इमरजेंसी और ओपीडी सेवाएं पूरी तरह ठप रही. इस वजह से मरीज और उनके तीमारदार अस्पताल में भटकते रहे और बड़ी संख्या में मरीज बिना इलाज के वापस लौट गए. दो दिनों की हड़ताल में ओपीडी के 4,400 से अधिक मरीज इलाज के लिए नहीं आ सके. इमरजेंसी में 250 सबसे गंभीर मरीजों को भर्ती नहीं किया जा सका. वहीं, 70 से अधिक मरीज इलाज न मिलने के कारण अस्पताल छोड़कर चले गए.

सुरक्षा का लिया आश्वासन
जूनियर डॉक्टरों को आश्वासन मिला कि इमरजेंसी वार्ड में 24 घंटे पुलिस की तैनाती रहेगी. इस लिखित आश्वासन के बाद डॉक्टरों ने हड़ताल समाप्त कर कार्यभार संभाला.

यह भी पढ़े: बिहार समेत 22 ठिकानों पर एनआईए की छापेमारी, 4 गिरफ्तार.. क्या दिल्ली ब्लास्ट से जुड़ा है कनेक्शन?

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.