कैमूर की अन्नू ने जीता कांस्य पदक, जिले और बिहार का बढ़ाया मान

By : News11 Bharat
कैमूर की अन्नू ने जीता कांस्य पदक, जिले और बिहार का बढ़ाया मान

अजीत कुमार/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
कैमूर हिमाचल प्रदेश के मंडी में आयोजित ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज कुश्ती चैंपियनशिप में कैमूर की अन्नू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता है. अपने प्रदर्शन से जिले और बिहार का नाम रोशन किया है. अन्नू ने महिलाओं के 59 किग्रा भार वर्ग में अपने प्रतिद्वंद्वी को पटखनी देकर यह उपलब्धि हासिल की. छोटी उम्र में ही अन्नू ने अखाड़े से दोस्ती की और समर्पण तथा कठिन अभ्यास से शिखर की ओर छलांग लगाई.

अन्नू ने राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के साथ-साथ वर्ष 2024 में गोवा में हुए 37 वें राष्ट्रीय खेल में कांस्य पदक जीतने वाली बिहार की पहली महिला पहलवान बनने का गौरव हासिल किया. इस उपलब्धि के बाद उसे बिहार सरकार ने नौकरी दी और वर्तमान में वह सासाराम में पदस्थापित है. अन्नू ने पिछले वर्ष सिविल सर्विसेज कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था. अन्नू ने कहा, मैं अपने परिवार और कोच का समर्थन के लिए धन्यवाद देती हूं. मैं आगे भी इसी तरह प्रदर्शन करती रहूंगी. अन्नू के पिता ने कहा, "हम अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर बहुत खुश है. हमें उम्मीद है कि वह आगे भी इसी तरह प्रदर्शन करेगी.

यह भी पढ़े: नवादा में जंगल में लगी आग, 112 और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा हादसा टला
 
संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.