किशनगंज सिविल कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

By : News11 Bharat
किशनगंज सिविल कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
किशनगंज सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद जिले में हड़कंप मच गया। यह धमकी एक ईमेल के माध्यम से भेजी गई, जिसमें कोर्ट परिसर में विस्फोटक होने का दावा किया गया है. सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई.

पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में धमकी भरा ईमेल तमिलनाडु से भेजा गया प्रतीत होता है. मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल सहित विशेष टीमों को जांच में लगाया गया है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ईमेल किसने और किस उद्देश्य से भेजा. धमकी के तुरंत बाद कोर्ट परिसर को खाली करवाया गया और आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई. बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड की मदद से कोर्ट भवन के हर कोने की गहन तलाशी ली गई, हालांकि अब तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है.

गौरतलब है कि किशनगंज सिविल कोर्ट में प्रतिदिन सैकड़ों मुकदमों की सुनवाई होती है और बड़ी संख्या में वादी, अधिवक्ता और आम लोग यहां आते है. ऐसे में इस तरह की धमकी से लोगों में दहशत का माहौल है. मौके पर एसडीपीओ गौतम कुमार स्वयं पहुंचकर जांच की निगरानी कर रहे है. पुलिस का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़े: सुपौल में किराना गोदाम से 5 लाख के बिस्कुट चोरी, वारदात से व्यवसायियों में आक्रोश
 
संबंधित सामग्री

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

तोपचांची: नवरात्रि को लेकर मां तारा मंदिर में तैयारियां तेज, आयोजन के लिए कमेटी गठित

तोपचांची: नवरात्रि को लेकर मां तारा मंदिर में तैयारियां तेज, आयोजन के लिए कमेटी गठित

कमेटी के गठन के साथ ही नवरात्रि महोत्सव की अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है.

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस से 8.1 किलो गांजा बरामद, कीमत करीब 4 लाख रुपये

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस से 8.1 किलो गांजा बरामद, कीमत करीब 4 लाख रुपये

गांजा एक गहरे नीले रंग के ट्रॉली बैग में 9 पैकेटों के भीतर छिपाकर रखा गया था.

पलामू: न्यूज 11 भारत की खबर का असर, विधायक की पहल पर RCD ने भरवाएं सड़क के गड्ढे

पलामू: न्यूज 11 भारत की खबर का असर, विधायक की पहल पर RCD ने भरवाएं सड़क के गड्ढे

सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.

फिल्म 'हनुमान अंश' का जादू बरकरार, इस वीकेंड हुई 23 करोड़ की कमाई; जानिए अब तक का कलेक्शन  

फिल्म 'हनुमान अंश' का जादू बरकरार, इस वीकेंड हुई 23 करोड़ की कमाई; जानिए अब तक का कलेक्शन  

तीसरे हफ्ते फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और अब भारत के साथ-साथ दुनियाभर में फिल्म शानदार कमाई कर रही है.