Laddan Mian released from Siwan jail after 9 years

9 साल 7 महीने बाद लड्डन मियां सीवान जेल से रिहा, खुद को बताया निर्दोष कहा- मुझे फंसाया गया था

By : News11 Bharat
9 साल 7 महीने बाद लड्डन मियां सीवान जेल से रिहा, खुद को बताया निर्दोष कहा- मुझे फंसाया गया था

सरफराज आलम/न्यूज11  भारत

सीवान/डेस्क:  बिहार के सीवान जिले में 2016 में हुई चर्चित पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे लड्डन मियां (अजहरुद्दीन बेग उर्फ लड्डन मियां) को 9 साल 7 महीने की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद रिहा कर दिया गया है. मुजफ्फरपुर की विशेष सीबीआई अदालत ने अगस्त 2025 में दिए गए फैसले में लड्डन मियां समेत तीन आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी करार दिया था. इसके बाद उनकी रिहाई हो गई.

लड्डन मियां ने रिहाई के बाद मीडिया से बातचीत में कहा, "मैं निर्दोष हूं. मुझे गलत तरीके से फंसाया गया था. विपक्ष ने कोई ठोस सबूत नहीं दिया. अब सच सामने आ गया है."

पत्रकार राजदेव रंजन, जो हिंदी दैनिक 'हिंदुस्तान' के सीवान ब्यूरो चीफ थे, की 13 मई 2016 को सीवान रेलवे स्टेशन के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हत्या के करीब तीन हफ्ते बाद 2 जून 2016 को लड्डन मियां ने कोर्ट में सरेंडर किया था. तब से वह जेल में बंद था. सीबीआई ने मामले की जांच संभाली और चार्जशीट में लड्डन मियां सहित कई लोगों पर हत्या, आपराधिक साजिश और आर्म्स एक्ट के तहत आरोप लगाए गए थे.

लड्डन मियां के वकील नवीन श्रीवास्तव ने कोर्ट में दलील दी थी कि उनके मुवक्किल को गलत तरीके से फंसाया गया और अभियोजन पक्ष कोई ठोस सबूत पेश नहीं कर सका. कोर्ट ने भी इस आधार पर उन्हें निर्दोष घोषित किया.

यह भी पढ़ें: भोजपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि, मियूल बैंक अकाउंट खुलवाकर साइबर फ्रॉड करने वाले गिरोह के 2 अपराधकर्मी गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

सोननगर-गढ़वा रेलखंड अंतर्गत मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर रूप से घायल हो गए.

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड और बिहार को जोड़ने वाले जपला-दंगवार-बारुण- डेहरी ऑन सोन मुख्य मार्ग पर स्थित कररबार नदी पुल इन दिनों जर्जर स्थिति में है.

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

पक्की सड़क व नाली निर्माण की मांग, स्कूली बच्चों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी