दरभंगा में शराब तस्करी का भंडाफोड़, 55 लाख की अवैध शराब जब्त, ट्रक चालक-उप चालक गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर से फुलपरास ले जायी जा रही थी शराब

By : News11 Bharat
दरभंगा में शराब तस्करी का भंडाफोड़, 55 लाख की अवैध शराब जब्त, ट्रक चालक-उप चालक गिरफ्तार

न्यूज11  भारत

दरभंगा/डेस्क: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध तस्करी के प्रयास लगातार जारी हैं. इसी कड़ी में सिमरी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नेशनल हाइवे-27 पर एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की.  पुलिस ने ट्रक से लगभग 55 लाख रुपये मूल्य की 234 कार्टून और करीब 5500  लीटर शराब जब्त की है. इस दौरान ट्रक के चालक और उप चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर हाईवे पर ट्रक को रोका गया. तलाशी के दौरान पता चला कि ट्रक में ऊपर खाद की बोरियां लदी थीं, जबकि उनके नीचे तहखाना बनाकर शराब छुपाई गई थी. पूछताछ में चालक उप चालक ने बताया कि शराब जम्मू-कश्मीर से लाई जा रही थी और इसका गंतव्य मधुबनी जिले का फुलपरास क्षेत्र था.

सिमरी थाना पुलिस ने पूरी खेप जब्त कर ली है और गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है. पुलिस इस तस्करी गिरोह से जुड़े अन्य लोगों तक पहुँचने के लिए छापेमारी अभियान भी चला रही है.

यह भी पढ़ें: पलायन की भेंट चढ़ा एक और प्रवासी मज़दूर उमेश महतो, शव पहुंचा पेक थाना क्षेत्र के जुरामना गांव

संबंधित सामग्री

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

20 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए थे राहुल प्रताप उर्फ राहुल कुमार

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने आज वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची से की मुलाकात

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लालू कुमार यादव को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने की याचिका खारिज

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लालू कुमार यादव को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने की याचिका खारिज

सीआईडी ने बनाया है आरोपी, लटक रही है गिरफ्तारी की तलवार, गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत की लगाई थी गुहार

बसिया के सरना मैदान में गूंजी मांदर की थाप: 315 खोड़हा दलों ने पारंपरिक नृत्य से बांधा समां

बसिया के सरना मैदान में गूंजी मांदर की थाप: 315 खोड़हा दलों ने पारंपरिक नृत्य से बांधा समां

स्थानीय विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने सभी खोड़हा दलों को प्रोत्साहित करते हुए नगाड़ों का वितरण किया