करम पर्व

बसिया के सरना मैदान में गूंजी मांदर की थाप: 315 खोड़हा दलों ने पारंपरिक नृत्य से बांधा समां

स्थानीय विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने सभी खोड़हा दलों को प्रोत्साहित करते हुए नगाड़ों का वितरण किया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
बसिया के सरना मैदान में गूंजी मांदर की थाप: 315 खोड़हा दलों ने पारंपरिक नृत्य से बांधा समां

नीरज कुमार साहू/न्यूज11  भारत 

बसिया/डेस्क: गुमला के बसिया स्थित सरना मैदान में सोमवार को सरना सुरक्षा मंच के तत्वावधान में भव्य 'करमा पूर्व संध्या समारोह 2026' का आयोजन किया गया, जिसमें प्रखंड की सभी पंचायतों से उमड़े हजारों आदिवासियों और ग्राम प्रधानों की मौजूदगी ने माहौल को पूरी तरह सांस्कृतिक रंगों में सरोबार कर दिया. इस सांस्कृतिक महासंगम में पहुंचे लगभग 315 खोड़हा दलों ने मांदर और नगाड़े की गूंजती थाप पर एक से बढ़कर एक पारंपरिक करम गीतों और नृत्यों की मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुतियां दीं.

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए स्थानीय विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने सभी खोड़हा दलों को प्रोत्साहित करते हुए नगाड़ों का वितरण किया; इस दौरान विधायक द्वारा पारंपरिक लोक करमा गीत भी गाया गया और वे खुद भी मांदर की थाप पर अतिथियों संग थिरके. लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि करमा पर्व हमारी समृद्ध आदिवासी संस्कृति, पूर्वजों की धरोहर और आपसी भाईचारे का अनूठा प्रतीक है, जिसे सभी को मिल-जुलकर शांतिपूर्ण तरीके से मनाना चाहिए. इस ऐतिहासिक सांस्कृतिक संध्या में जिला परिषद सदस्य बसंती डूंगडूंग, बसिया डीएसपी शिव शंकर मरांडी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुकरात उरांव, अलीम खान, जयंत दास, रुक्मान खान, एमलेन कुल्लू, सोनू पांडे और दुर्गा पहान समेत कई गणमान्य लोग व विशाल जनसैलाब उपस्थित रहा.

यह भी पढ़ें: मौदा आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आमसभा आयोजित, विधायक समीर मोहंती ने महिलाओं का बढ़ाया उत्साह

संबंधित सामग्री

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने आज वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची से की मुलाकात

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लालू कुमार यादव को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने की याचिका खारिज

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लालू कुमार यादव को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने की याचिका खारिज

सीआईडी ने बनाया है आरोपी, लटक रही है गिरफ्तारी की तलवार, गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत की लगाई थी गुहार

मौदा आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आमसभा आयोजित, विधायक समीर मोहंती ने महिलाओं का बढ़ाया उत्साह

मौदा आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आमसभा आयोजित, विधायक समीर मोहंती ने महिलाओं का बढ़ाया उत्साह

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में स्वयं सहायता समूहों और आजीविका मिशन की महत्वपूर्ण भूमिका - विधायक

नगर पंचायत प्रशासन ने शिव शंकर लॉज व रेस्टोरेंट को किया सील, अनैतिक कार्य संचालित होने की भी मिली थी शिकायत!

नगर पंचायत प्रशासन ने शिव शंकर लॉज व रेस्टोरेंट को किया सील, अनैतिक कार्य संचालित होने की भी मिली थी शिकायत!

होल्डिंग टैक्स पंजीकरण, भवन नक्शा और संचालन अनुज्ञप्ति नहीं होने पर कार्रवाई

करम पर्व पर कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष सुखैर भगत ने आदिवासी माता-बहनों को भेंट की सांस्कृतिक साड़ियां

करम पर्व पर कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष सुखैर भगत ने आदिवासी माता-बहनों को भेंट की सांस्कृतिक साड़ियां

करम पर्व को आदिवासी समाज की समृद्ध परंपरा, प्रकृति के प्रति आस्था और सांस्कृतिक विरासत का गौरवपूर्ण प्रतीक बताया