सुपौल में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई : पनोरमा ग्रुप के सीएमडी संजीव मिश्रा के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

By : News11 Bharat
सुपौल में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई : पनोरमा ग्रुप के सीएमडी संजीव मिश्रा के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
सुपौल जिले में मंगलवार की सुबह आयकर विभाग की कार्रवाई से हड़कंप मच गया. पनोरमा ग्रुप के सीएमडी संजीव मिश्रा से जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई. सबसे प्रमुख कार्रवाई छातापुर थाना क्षेत्र स्थित पनोरमा ग्रुप के पनोरमा पब्लिक स्कूल परिसर में देखी गई, जहां अचानक कई गाड़ियों से पहुंची टीम ने परिसर को घेर लिया और जांच शुरू कर दी.

सूत्रों के अनुसार, इनकम टैक्स विभाग की टीम ने सुबह-सुबह दबिश दी, जिससे स्थानीय स्तर पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. कार्रवाई के दौरान मीडिया को स्कूल परिसर और आसपास के इलाके से दूर रखा गया. टीम के अधिकारी पूरी तरह गोपनीयता बरतते नजर आए और किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई. बताया जा रहा है कि संजीव मिश्रा इलाके के बड़े कारोबारी हैं और शिक्षा के क्षेत्र में भी उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है. पनोरमा ग्रुप के तहत उनके कई स्कूल संचालित बताए जा रहे है. हालांकि, छापेमारी का कारण और जांच का दायरा क्या है, इसे लेकर अब तक स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी है.

इसी बीच चर्चा है कि पूर्णिया में भी पनोरमा ग्रुप से जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ रेड की गई है. हालांकि, यह सूचना अभी अपुष्ट बताई जा रही है. स्थानीय स्तर पर इस बात को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं, लेकिन आधिकारिक पुष्टि का अभाव बना हुआ है. मामले को लेकर सुपौल के पुलिस अधीक्षक (SP) और त्रिवेणीगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) से संपर्क किया गया, लेकिन दोनों अधिकारियों ने इस कार्रवाई की पुष्टि नहीं की है. इससे कार्रवाई को लेकर रहस्य और गहराता जा रहा है.

फिलहाल आयकर विभाग की टीम पनोरमा पब्लिक स्कूल परिसर में दस्तावेजों की जांच और अन्य प्रक्रियाओं में जुटी हुई है. छापेमारी कितनी देर तक चलेगी और इसके क्या नतीजे सामने आएंगे, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई है. प्रशासनिक चुप्पी के बीच सुपौल और आसपास के इलाकों में यह कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है.

यह भी पढ़े: मोक्ष व ज्ञान की भूमि गया में तमिलनाडु के राज्यपाल ने किया पिंडदान, विष्णुपद मंदिर में विधि-विधान से संपन्न हुई पूजा
 
संबंधित सामग्री

तोपचांची: नवरात्रि को लेकर मां तारा मंदिर में तैयारियां तेज, आयोजन के लिए कमेटी गठित

तोपचांची: नवरात्रि को लेकर मां तारा मंदिर में तैयारियां तेज, आयोजन के लिए कमेटी गठित

कमेटी के गठन के साथ ही नवरात्रि महोत्सव की अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है.

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस से 8.1 किलो गांजा बरामद, कीमत करीब 4 लाख रुपये

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस से 8.1 किलो गांजा बरामद, कीमत करीब 4 लाख रुपये

गांजा एक गहरे नीले रंग के ट्रॉली बैग में 9 पैकेटों के भीतर छिपाकर रखा गया था.

पलामू: न्यूज 11 भारत की खबर का असर, विधायक की पहल पर RCD ने भरवाएं सड़क के गड्ढे

पलामू: न्यूज 11 भारत की खबर का असर, विधायक की पहल पर RCD ने भरवाएं सड़क के गड्ढे

सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.

फिल्म 'हनुमान अंश' का जादू बरकरार, इस वीकेंड हुई 23 करोड़ की कमाई; जानिए अब तक का कलेक्शन  

फिल्म 'हनुमान अंश' का जादू बरकरार, इस वीकेंड हुई 23 करोड़ की कमाई; जानिए अब तक का कलेक्शन  

तीसरे हफ्ते फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और अब भारत के साथ-साथ दुनियाभर में फिल्म शानदार कमाई कर रही है.

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.