बेतिया में टला बड़ा रेल हादसा, लोको पायलट की सतर्कता से बची कई जिंदगियां

By : News11 Bharat
बेतिया में टला बड़ा रेल हादसा, लोको पायलट की सतर्कता से बची कई जिंदगियां

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
बेतिया जिले के गौनाहा रेलवे ढाला फाटक पर आज एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया. खुले रेलवे फाटक से गुजरते समय एक एंबुलेंस और एक ट्रक रेलवे ट्रैक पर फंस गए. उसी वक्त सामने से तेज रफ्तार ट्रेन आ रही थी. ट्रैक पर फंसे वाहनों को देखकर लोको पायलट ने तत्परता दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाया, जिससे कई लोगों की जान बच गई. अगर कुछ सेकंड की भी देरी होती, तो यह हादसा भीषण और जानलेवा साबित हो सकता था. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

बिना गेटमैन के खुला था फाटक, सुरक्षा पर बड़ा सवाल
स्थानीय लोगों के अनुसार गौनाहा ढाला फाटक पर कोई गेटमैन तैनात नहीं था. फाटक खुला होने के कारण वाहन चालक बेखौफ होकर ट्रैक पार कर रहे थे. इसी लापरवाही के बीच ट्रक और एंबुलेंस ट्रैक पर फंस गए. घटना के समय आसपास मौजूद राहगीरों की जान भी गंभीर खतरे में पड़ गई. यह घटना रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था में भारी चूक को उजागर करती है.

कई घंटे बाद खाली हुआ रेलवे ट्रैक
ट्रैक पर फंसे दोनों वाहनों को हटाने में कई घंटों की मशक्कत करनी पड़ी. स्थानीय लोगों और रेलवे कर्मचारियों की मदद से ट्रक और एंबुलेंस को सुरक्षित बाहर निकाला गया. इसके बाद ही ट्रेन परिचालन सामान्य हो सका. घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है. लोगों का कहना है कि फाटक पर स्थायी गेटमैन की तैनाती अनिवार्य की जाए. चेतावनी सिग्नल और बैरियर सिस्टम मजबूत किया जाए साथ ही लापरवाही के लिए जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो. 

यह भी पढ़े: दलसिंहसराय लूटकांड में बड़ी कार्रवाई, हथियार के साथ तीन फरार अपराधी गिरफ्तार
 
संबंधित सामग्री

न्याय संहिता डैशबोर्ड में सिमडेगा पुलिस का शानदार प्रदर्शन, पूरे झारखंड में प्रथम स्थान पर 

न्याय संहिता डैशबोर्ड में सिमडेगा पुलिस का शानदार प्रदर्शन, पूरे झारखंड में प्रथम स्थान पर 

64.74 अंक के साथ डिजिटल पुलिसिंग में जिले ने बनाई अलग पहचान, सूचना एवं संचार तकनीक में मिले पूरे अंक

बेरमो 5 नम्बर धौडा में ड्रोन सर्विलांस और श्वान दस्ते की मदद से CISF-CCL की संयुक्त छापेमारी, 75.980 टन अवैध कोयला जब्त

बेरमो 5 नम्बर धौडा में ड्रोन सर्विलांस और श्वान दस्ते की मदद से CISF-CCL की संयुक्त छापेमारी, 75.980 टन अवैध कोयला जब्त

कमाण्डेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर सीआईएसएफ एवं सीसीएल सुरक्षागार्ड की संयुक्त टीम ने 05 नंबर पीपल धोरा बस्ती क्षेत्र में छापेमारी की.

झारखंड हाई कोर्ट को कल मिलेंगे 3 नए जज, कल सुबह होगा शपथ ग्रहण समारोह 

झारखंड हाई कोर्ट को कल मिलेंगे 3 नए जज, कल सुबह होगा शपथ ग्रहण समारोह 

झारखंड हाई कोर्ट को कल 3 नए जज मिलेंगे. कल सुबह 10:15 बजे हाई कोर्ट परिसर के ग्राउंड फ्लोर पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा. चीफ जस्टिस एमएस सोनक तीनों को पद की शपथ दिलाएंगे.

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

18 मार्च 2026 को पदमा चौक पर करीब 100 महिला-पुरुषों ने सूरज कुमार के शव को सड़क पर रखकर आवागमन बाधित कर दिया था

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस, एक खोखा, लूटे गए 7,100 रुपये, मोबाइल, सतबरवा से लूटी गई पल्सर बाइक और चेहरे ढकने के कपड़े बरामद किए हैं.