बिहार में 17 फरवरी से शुरू होगी मैट्रिक परीक्षा, 15 लाख से अधिक छात्र होंगे शामिल

By : Ark Sahuliyar
बिहार में 17 फरवरी से शुरू होगी मैट्रिक परीक्षा, 15 लाख से अधिक छात्र होंगे शामिल

न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क:
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक (दसवीं) की वार्षिक परीक्षा का शुभारंभ 17 फरवरी से होने जा रहा है. यह परीक्षा 25 फरवरी तक चलेगी और प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी. इस वर्ष परीक्षा में 15 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे. राज्यभर में कुल 1699 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन सुनिश्चित करने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं.

परीक्षा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से राज्य के सभी जिलों में चार-चार आदर्श परीक्षा केंद्र भी स्थापित किए गए हैं. इन केंद्रों पर विशेष सुविधाएं और अतिरिक्त निगरानी की व्यवस्था रहेगी. प्रशासन और शिक्षा विभाग ने परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं. परीक्षार्थियों को समय से परीक्षा केंद्र पहुंचने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें- नगर निगम चुनाव की सरगर्मी तेज, गैर-दलीय चुनाव, लेकिन सियासी ताकतें आमने-सामने

संबंधित सामग्री

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

18 मार्च 2026 को पदमा चौक पर करीब 100 महिला-पुरुषों ने सूरज कुमार के शव को सड़क पर रखकर आवागमन बाधित कर दिया था

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस, एक खोखा, लूटे गए 7,100 रुपये, मोबाइल, सतबरवा से लूटी गई पल्सर बाइक और चेहरे ढकने के कपड़े बरामद किए हैं.

जब्त अवैध शराब को लेकर उत्पाद विभाग का बड़ा कदम, डिजिटल और व्यवस्थित तरीके से तैयार होगा पूरा रिकॉर्ड 

जब्त अवैध शराब को लेकर उत्पाद विभाग का बड़ा कदम, डिजिटल और व्यवस्थित तरीके से तैयार होगा पूरा रिकॉर्ड 

उत्पाद विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने राज्य के सभी जिलों के एसपी को पत्र लिखकर जब्त अवैध शराब का पूरा हिसाब मांगा है.