न्यूज11 भारत
मोकामा/डेस्क: मोकामा पुलिस ने एक बार फिर महज एक घंटे में ही पिकअप लूट की एक बड़ी घटना का सफल उद्भेदन कर चार लुटेरों को दबोच लिया.पुलिस ने लूटी गयी पिकअप भी बरामद कर ली है.पिकअप पर सरसों की खल्ली लदी हुई थी.पिकअप बाढ़ से लखीसराय जा रही थी.गुरुवार की मध्य रात्रि शिवनार डायवर्सन के पास बोलेरो पर सवार चार लुटेरों ने चालक चंदन कुमार की जमकर पिटाई कर दी और पिकअप की लूट की.
इस संबंध में पटना के ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने घटना के सफल उद्भेदन की पूरी जानकारी प्रेस काँफ्रेंस में दी है.प्रेस वार्ता में बाढ़ एसडीपीओ आनंद कुमार एक और मोकामा थानाध्यक्ष कुणाल कुमार भी मौजूद रहे.इस लूट कांड का मास्टर माइंड बीएसएफ से अवकाश ग्रहण करने वाला हरेराम सिंह बताया गया है.ग्रामीण एसपी ने चंद घंटे में ही लूट की इस बड़ी वारदात के सफल उद्भेदन पर मोकामा के सभी अधिकारियों को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया है.
यह भी पढ़ें: बिहार विधानसभा कार पास स्टीकर लगी दो इनोवा क्रिस्टा से 3280 बोतल कोडीन सिरप बरामद, भपटियाही में 4 तस्कर गिरफ्तार