राजगीर के दिगंबर जैन धर्मशाला में चार लोगों की आत्महत्या के बाद फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचा नालंदा पुलिस

By : News11 Bharat
राजगीर के दिगंबर जैन धर्मशाला में चार लोगों की आत्महत्या के बाद फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचा नालंदा पुलिस

हर्ष कुमार/न्यूज11  भारत

नालंदा/डेस्क:  राजगीर थाना क्षेत्र के दिगंबर जैन धर्मशाला में चार लोगों की सामूहिक आत्महत्या के मामले में फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है. पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर फंदे से लटके चारों शवों को बाहर निकाला.अब सवाल यह उठता है कि इस घटना का जिम्मेदार कौन है दिगंबर जैन धर्मशाला के कर्मी या स्थानीय पुलिस प्रशासन? नियम के अनुसार होटल या धर्मशाला में बाहर से ठहरने वाले पर्यटकों की प्रतिदिन जांच होनी चाहिए. यदि समय पर यह प्रक्रिया अपनाई गई होती, तो शायद चार लोगों की जान बचाई जा सकती थी. इस घटना की निंदा राजगीर के स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने की है और उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई है. मामला अब भी रहस्य बना हुआ है कि यह सामूहिक आत्महत्या है या सामूहिक हत्या, क्योंकि मृतकों के मुंह पर टेप लगा हुआ था और हाथ बंधे हुए पाए गए हैं.पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने बताया कि मृतक बेंगलुरु के नागा संदरा क्षेत्र के मूल निवासी हैं. घटनास्थल से भारी मात्रा में सामान और नगद राशि नींद की गोलियां आधार कार्ड पैन कार्ड बरामद किया गया है. जिससे प्रतीत होता है कि सभी लोग घर छोड़कर राजगीर आए थे. मृतकों में एक वृद्ध महिला, एक पुरुष और दो अन्य महिलाएं शामिल हैं.फिलहाल बेंगलुरु पुलिस से संपर्क कर मृतकों की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है. प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी.

यह भी पढ़ें: जमुई में छेड़खानी और जान से मारने की धमकी से आक्रोशित किन्नरों का झाझा थाना में हंगामा

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.