नालंदा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गुप्त सूचना पर पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

By : News11 Bharat
नालंदा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गुप्त सूचना पर पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

हर्ष कुमार/न्यूज11  भारत 

नालंदा/डेस्क: नालंदा जिले के बिन्द थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बिन्द–बेनार पथ पर शराब माफियाओं के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है. सूचना मिली थी कि शराब तस्कर डाक पार्सल सेवा की आड़ में कंटेनर के भीतर भारी मात्रा में विदेशी शराब की सप्लाई कर रहे हैं.सूचना मिलते ही पुलिस नेतृत्व ने तुरंत एक विशेष टीम का गठन कर छापेमारी अभियान शुरू किया.

छापेमारी के दौरान जब संदिग्ध कंटेनर की तलाशी ली गई, तो उसके अंदर से 3612 बोतलें अवैध विदेशी शराब बरामद की गईं, जिसकी कुल मात्रा लगभग 2709 लीटर बताई जा रही है.मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जो बिहार और झारखंड के रहने वाले बताए जा रहे हैं. दोनों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है, ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े और लोगों व पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके. थानध्यक्ष के अनुसार तस्कर शराब की ढुलाई इस तरह कर रहे थे कि किसी को संदेह न हो, इसलिए कंटेनर को ब्लू डार्ट पार्सल सेवा के रूप में दिखाया गया था.
थानाध्यक्ष चंदन सिंह ने बताया कि यह पूरी शराब की खेप धनबाद (झारखंड) से निकलकर पटना के जीरो माइल की ओर जा रही थी. शराब माफिया सात थानों को चकमा देने में सफल रहा, लेकिन आठवें थाना बिन्द में पुलिस द्वारा धर दबोचा गया. उन्होंने यह भी बताया कि यह गुप्त सूचना उत्पाद विभाग की ओर से बिन्द थाना को दी गई थी.

यह भी पढ़ें: युवा खेल मंत्रालय सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर 24 नवंबर को अररिया में आयोजित करेगा पदयात्रा

संबंधित सामग्री

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

सोननगर-गढ़वा रेलखंड अंतर्गत मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर रूप से घायल हो गए.

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड और बिहार को जोड़ने वाले जपला-दंगवार-बारुण- डेहरी ऑन सोन मुख्य मार्ग पर स्थित कररबार नदी पुल इन दिनों जर्जर स्थिति में है.

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

पक्की सड़क व नाली निर्माण की मांग, स्कूली बच्चों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

आजसू पार्टी की ओर से चकला गांव में करम मिलन समारोह का आयोजन पारंपरिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया.

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

साफ-सुथरे परिसर में अभियान को बताया खानापूर्ति, जरूरतमंद क्षेत्रों में सीएसआर कार्य करने की दी सलाह